
Aries Horoscope Today, 15 January 2026: 15 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए राहत की सांस लेने वाला है। पिछले दो दिनों से चंद्रमा आपके 8वें भाव में था, जिससे आप मानसिक रूप से परेशान या बीमार महसूस कर रही थीं। लेकिन आज चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि आपके 9वें भाव यानी भाग्य स्थान में प्रवेश कर गया है। यह गोचर आपके लिए किसी काफी अच्छा है। आज सुबह उठते ही आपको हल्कापन महसूस होगा। आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। चूंकि आज गुरुवार है और सूर्य आपके कर्म भाव में मजबूत स्थिति में हैं, इसलिए आज आपके काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। आज का दिन पूजा-पाठ और पॉजिटिव सोच के साथ शुरू करने का है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज खुशियों की वापसी होगी। पिछले कुछ दिनों की चिड़चिड़ाहट आज खत्म हो जाएगी। 9वें भाव का चंद्रमा आपको और आपके पार्टनर को किसी आध्यात्मिक यात्रा या मंदिर दर्शन के लिए प्रेरित कर सकता है। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत शांत और सुखद रहेगा। आपके पति आज आपके मन की बात समझेंगे और सपोर्ट करेंगे। लव लाइफ में, आज आप अपने पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग की बातें करेंगी, जो बहुत पॉजिटिव रहेंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी मैच्योर व्यक्ति से आपकी बातचीत शुरू हो सकती है।
उपाय: आज भगवान विष्णु या कृष्ण जी को पीले फूल चढ़ाएं।
करियर के मामले पर आज मेष राशि की महिलाओं का दिन अच्छा रहेगा । सूर्य अब मकर राशि में पूरी तरह हैं, जो करियर के लिए साल का सबसे अच्छा समय होता है। आज ऑफिस में आपके काम की स्पीड और क्वालिटी देखकर सब तारीफ करेंगे सरकारी नौकरी वाली महिलाओं के लिए आज प्रमोशन या सैलरी इन्क्रीमेंट की कोई अच्छी खबर आ सकती है।अगर आप टीचिंग, काउंसलिंग या मैनेजमेंट में हैं, तो आज आपका ज्ञान सबको प्रभावित करेगा। बिज़नेस में आज भाग्य के भरोसे लिया गया रिस्क भी फायदा दे सकता है।
उपाय: आज घर से निकलते समय अपनी जेब में या पर्स में एक हल्दी की गांठ रखें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मेष राशि महिलाओं के लिए आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ है । भाग्य स्थान का चंद्रमा आज आपको कम मेहनत में ज्यादा फल दिला सकता है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो आज उसके मिलने की उम्मीद पूरी है । आज आप धार्मिक कार्यों, किताबों या किसी कोर्स पर पैसा खर्च कर सकती है। शेयर मार्किट या इन्वेस्ट के लिए आज का दिन पिछले दिनों के अपेक्षा बहुत बेहतर है। आज पिता या किसी बुजुर्ग से आर्थिक मदद मिल सकती है।
उपाय: आज किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को अन्न का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज मेष राशिकी महिलाओं को काफी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। पिछले दो दिनों से जो सिर भारी होना, बैचेनी या पेट की दिक्कत चल रही थी, आज वो गायब हो जाएगी। 9वें भाव का चंद्रमा मन को शांति देता है। आज आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से फिट महसूस करेंगी।धनु राशि का प्रभाव होने के कारण पैरों में या जांघों में हल्की थकान हो सकती है।
उपाय: आज नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें..
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।