Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:12 AM IST
mesh aaj ka rashifal 14 January 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 January 2026: प्रमोशन और नई जिम्मेदारियों के योग, आय बढ़ेगी, लेकिन खर्च पर रखें नियंत्रण; आज का मेष राशिफल पढ़ें

आज का मेष राशिफल 14 जनवरी 2026: मकर संक्रांति पर सूर्य के मकर राशि में गोचर से मेष राशि की महिलाओं के करियर में प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां और आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा, लेकिन खर्च और सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी पूरी भविष्यवाणी, उपाय और शुभ संकेत यहां पढ़ें।
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 06:56 IST

Aries Horoscope Today, 14 January 2026: 14 जनवरी 2026, बुधवार का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और बदलाव वाला दिन है। पंचांग के अनुसार, आज मकर संक्रांति का पावन पर्व है। आज सूर्य देव आपके कर्म भाव में प्रवेश कर रहे हैं, जो मेष राशि वालों के लिए राजयोग जैसा फल देता है। आज आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही आज चंद्रमा वृश्चिक राशि आपके 8वें भाव में हैं, जिसके प्रभाव से आपकी सेहत आज नाजुक रह सकती है। आज आपको अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखकर अपने कार्यो पर फोकस करना चाहिए।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज मेष राशि की महिलाओं को थोड़ा बैलेंस बनाकर चलना होगा। सूर्य का प्रभाव आपको काम में इतना व्यस्त कर सकता है कि आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगी, जिससे वे नाराज हो सकते हैं। 8वें भाव का चंद्रमा आपके मन में बेवजह का शक की भावना और डर पैदा कर सकता है। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति के साथ टाइम बिताना सही रहेगा। आज ईगो को रिश्ते के बीच में न आने दें। लव लाइफ में आज अपने पार्टनर से कोई भी बात न छिपाएं ट्रांसपेरेंसी रखना ही रिश्ते को मजबूत बनाएगा !

उपाय: आज किसी जरूरतमंद को तिल और गुड़ का दान करें।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है । सूर्य का मकर राशि में आना आपके करियर ग्राफ को ऊपर ले जाएगा। सरकारी नौकरी, राजनीति या मैनेजमेंट से जुड़ी महिलाओं को आज का दिन बड़ी खुशखबरी मिल सकती है । आपके काम की तारीफ होगी और बॉस आपकी बात सुनेंगे। बुधवार होने के कारण आज आपकी कम्यूनिकेशन स्किल भी शानदार रहेगी। बिज़नेस करने वाली महिलाओं को आज नए और बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। आज आप जो भी फैसला लेंगी, वह भविष्य में आपको फायदा देगा।

More For You

उपाय: आज गाय को हरा चारा खिलाए।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

aries women

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन मजबूत रहने वाला है, लेकिन खर्चों पर नजर रखनी होगी। सूर्य के प्रभाव से आपके इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं या ऑफिस में प्रमोशन की बात चल सकती है। लेकिन 8वें भाव का चंद्रमा अचानक किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम का खराब होना या स्वास्थ्य पर खर्चा ला सकता है मकर संक्रांति के दिन किया गया दान आपको कई गुना होकर वापस मिलता है, इसलिए आज कंजूसी न करें और खुले दिल से दान-पुण्य करें। इन्वेस्टमेन्ट के लिए दिन अच्छा है, सरकारी बॉन्ड्स या गोल्ड में आज इन्वेस्टमेंट शुभ रहेगा ।

उपाय: आज तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और थोड़ा सा गुड़ डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मेष राशि की महिलाओं को बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। 8वें घर का चंद्रमा आपको पेट दर्द, यूरिन इन्फेक्शनसे परेशान कर सकता है। आज मकर संक्रांति है, इसलिए तिल-गुड़ खाएं, यह शरीर को गर्मी और एनर्जी बूस्ट करेगा। काम के बोझ के कारण थकान और सिरदर्द हो सकता है। आज भारी सामान उठाने से बचें और सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय सावधानी बरतें।

उपाय: आज ॐ आदित्याय नमः मंत्र का जाप करें और खिचड़ी का सेवन करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;