Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:22 AM IST
Aries career obstacles 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 January 2026: सूर्य-मंगल के प्रभाव से मेष राशि की महिलाओं में बढ़ेगा आत्मविश्वास, आज का मेष राशिफल पढ़ें

आज का मेष राशिफल 11 जनवरी 2026 मेष राशि की महिलाओं के लिए आत्मविश्वास, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता से भरा रहेगा। सूर्य और मंगल के प्रभाव से आज निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी, जिससे करियर और बिज़नेस में सफलता के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में संयम और समझदारी जरूरी है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, रुका धन मिल सकता है। सेहत में सिरदर्द से बचाव रखें। आज का दिन नई शुरुआत के लिए शुभ है।
Editorial
Updated:- 2026-01-11, 07:00 IST

आज का मेष राशिफल, 11 जनवरी 2026 : सूर्य और मंगल के प्रभाव से मेष राशि की महिलाओं का बढ़ा रहेगा आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता से बनेंगे बिगड़े काम....

Aries Horoscope Today, 11 January 2026: 11 जनवरी 2026, रविवार का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए ऊर्जा, उत्साह और नई शुरुआत का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में मेष राशि के स्वामी मंगल और आज के दिन के स्वामी सूर्य के बीच घनिष्ठ मित्रता है। यह संयोग आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही निखार और तेज लाएगा। अगर आप पिछले कुछ दिनों से सुस्ती या लो-कॉन्फिडेंस महसूस कर रही थीं, तो आज वह दूर होगा। आज आप अपनी लीडरशिप क्वालिटी से घर और बाहर दोनों जगह लोगों को प्रभावित करेंगी। आज का दिन भविष्य की योजनाओं पर विचार करने और साहसी निर्णय लेने के लिए उत्तम है

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से आज मेष राशि की महिलाओं के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। सूर्य और मंगल का प्रभाव आपके स्वभाव में थोड़ा डोमिनेंस या उग्रता ला सकता है। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति पर अपनी बात थोपने से बचना चाहिए। रिश्तों में ईगो को बीच में न आने दें, वरना छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। लव लाइफ में आज पैशन रहेगा, लेकिन साथ ही धैर्य की भी जरूरत होगी। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनका आत्मविश्वास आज विपरीत लिंग के लोगों को आकर्षित करेगा। आज प्रपोजल मिलने के चांस बन रहे हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें।

उपाय: आज तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें और उसमें थोड़ा कुमकुम मिलाएं।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

करियर के हिसाब से आज मेष राशि की महिलाओं का दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद अगर आप काम कर रही हैं, तो आज आपकी कार्यक्षमता चरम पर होगी। मैनेजमेंट, प्रशासन या राजनीति से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष सफलता वाला है। आज आपके अंदर निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता होगी, जिससे पेंडिंग प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी। अगर आप अपना बिज़नेस करती हैं, तो आज रिस्क लेने का सही समय है। आज आपको अपने कंपीटीटर्स से आगे निकलने का मौका मिलेगा। सतब काम कर रहर लोगो के सत्रह के साथ बातचीत में अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें, ज्यादा कड़वा सच बोलना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। सरकारी कार्यों में आज सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

More For You

उपाय: घर से निकलते समय गुड़ खाकर और पानी पीकर निकलें।

aaj ka mesh rashifal 8 january 2026 aries today horoscope

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक स्थिति को लेकर आज का दिन मजबूती का संकेत दे रहा है। मंगल और सूर्य का प्रभाव धन के प्रवाह को बढ़ाएगा। आज रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। मेष राशि की महिलाएं अक्सर बिना सोचे-समझे खरीदारी करती हैं, लेकिन आज आपको इन्वेस्टमेंट पर ध्यान देना चाहिए। आज गोल्ड या प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के बारे में सोचना भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखें। आज किसी को पैसा उधार देने से बचें, क्योंकि वापसी में विवाद हो सकता है।

उपाय: आज लाल रंग के कपड़े पहनें या लाल रुमाल अपने पास रखें।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज मेष राशि की महिलाओं को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। मेष राशि का संबंध सिर से है और सूर्य का प्रभाव शरीर में पित्त बढ़ाता है। इसलिए आज आपको सिरदर्द, माइग्रेन या आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। आज बहुत ज्यादा धूप में निकलने से बचें। ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज क्रोध करने से पूरी तरह बचें। अपनी डाइट में ठंडी चीजों जैसे छाछ, नारियल पानी या फलों को शामिल करें। आज ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, इसलिए वर्कआउट या योग करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, यह आपको मानसिक शांति भी देगा।

उपाय: आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;