Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:53 AM IST
Aries career obstacles 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal 10 January 2026: शनिदेव की कृपा से मेष राशि की महिलाओं को मिलेगा मेहनत का फल, दैनिक राशिफल पढ़ें

aaj ka mesh rashifal 10 january 2026 के अनुसार, शनिवार का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए धैर्य, अनुशासन और मेहनत का संदेश लेकर आया है। shani dev blessings से किए गए प्रयासों का फल जरूर मिलेगा, भले ही परिणाम थोड़ी देरी से आएं। aries today horoscope में करियर में जिम्मेदारियां बढ़ने, प्रेम जीवन में संयम और आर्थिक मामलों में सतर्कता रखने की सलाह दी गई है। सेहत में सिरदर्द और जोड़ों का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2026-01-10, 07:00 IST

Aries Horoscope Today, 10 January 2026: शनिवार का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए अनुशासन और संतुलन का संदेश लेकर आया है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज का दिन कर्मफल दाता शनिदेव को समर्पित है। मेष राशि अग्नि तत्व और आज का दिन शनि का प्रभाव एक विरोधाभासी ऊर्जा पैदा कर सकते हैं। आज आपको अपनी तेजी और जल्दबाजी के निर्णयों पर लगाम लगानी होगी। आज चीजें आपकी योजना के अनुसार थोड़ी धीमी गति से चल सकती हैं, लेकिन जो भी परिणाम मिलेंगे, वे ठोस और लंबे समय तक टिकने वाले होंगे। आज आपका भाग्य आपकी मेहनत और धैर्य पर निर्भर करेगा । किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह आज आपके बहुत काम आएगी।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन मेष राशि कि महिलाओं के लिएब मिला-जुला रहेगा। शनिवार का दिन होने के कारण रिश्तों में थोड़ा सूखापन या गंभीरता आ सकती है। पति-पत्नी के बीच घर की जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है। आज छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ने से बचें, नहीं तो रिश्तो तकरार हो सकती है जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज पार्टनर को स्पेस देना जरूरी है। ज्यादा रोक-टोक रिश्ते में खटास ला सकती है। सिंगल महिलाओं को आज धैर्य रखना चाहिए; जल्दबाजी में किसी नए रिश्ते की शुरुआत न करें।

उपाय – शनिदेव का ध्यान करें और किसी गरीब को काली उड़द की दाल दान करें।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

करियर के मामलो में मेष राशि की महिलाओं को आज शॉर्टकट से बचना होगा। ऑफिस में आज वर्कलोड थोड़ा ज्यादा हो सकता है। हो सकता है कि आपको वीकेंड पर भी कुछ काम निपटाना पड़े। आज बॉस आपके पेशेंस की परीक्षा ले सकते हैं। साथ काम कर रहे लोगो के साथ बेवजह की बहस से बचे सिर्फ अपने काम से मतलब रखें। अगर आप बिज़नेस करती हैं, तो आज मशीनरी, लोहे या लेबर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा।

More For You

उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए सतर्कता बरतने का है। मनी फ्लो सामान्य रहेगा, लेकिन खर्चों की सूची लंबी हो सकती है। आज घर की मरम्मत, वाहन की सर्विसिंग या किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम के खराब होने पर अचानक पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आज के दिन शेयर मार्किट या ट्रेडिंग में पैसा लगाने से बचें, नुकसान होने की आशंका है। अगर इन्वेस्टमेंट करना ही है, तो फिक्स्ड डिपॉजिट या किसी सुरक्षित सरकारी योजना में करें। किसी को उधार दिया गया पैसा आज अटक सकता है।

उपाय – अपने पर्स में काले रंग के कपड़े का एक छोटा टुकड़ा रखें या काले रंग का वॉलेट इस्तेमाल करें।

aaj ka mesh rashifal 8 january 2026 aries today horoscope

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज मेष राशि की महिलाओं आपको अपनी हड्डियों और सिर का ध्यान रखना होगा। काम के तनाव के कारण शाम को सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है। शनि के प्रभाव से घुटनों या जोड़ों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय सावधानी बरतें। मानसिक शांति के लिए आज थोड़ा समय एकांत में बिताएं। ओवर थिंकिंग से बचें ।

उपाय – पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 7 बार परिक्रमा करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;