(which gemstone ring is good for aquarius) ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के स्वामी और उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया गया है। वहीं कुंभ राशि के जातकों के स्वामी शनिदेव हैं। जिन्हें कर्मफलदाता कहा जाता है। यह बेहद क्रोधी माने जाते हैं। बता दें, शनिदेव धीमी गति से चलते हैं। जिसके कारण उनके पास सभी के कर्मों का लेखा-जोखा रहता है। वहीं कुंभ राशि के जातक बुद्धिमान और रचनात्मक होते हैं। ये अपने नए विचारों के कारण प्रसिद्ध होते हैं। कुंभ राशि के जातक विज्ञान, कला, तकनीक में सफल माने जाते हैं। अब ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति को इतनी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। जिसके कारण व्यक्ति उदास हो जाता है और बीमार पड़ जाता है। अब ऐसे में कुंभ राशि के जातकों के लिए कौन सा रत्न शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कुंभ राशि वाले पहनें नीलम रत्न
कुंभ राशि के जातकों को नीलम रत्न अपनी अंगुली में पहननी चाहिए। इसे बेहद महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। बता दें, नीलम ज्ञान, बुद्धि, समस्या-समाधान, नई खोज, शनि ग्रह से जुड़ी दशाओं और बाधाओं से राहत, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मददगार होता है। इसके अलावा नीलम रत्न धारण करने से व्यक्ति को रोग दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शुभ परिणाम भी मिलने लग जाते हैं।
कुंभ राशि वाले पहनें गोमेद रत्न
कुंभ राशि के जातक नीलम के अलावा गोमेद रत्न भी धारण कर सकते हैं। इस रत्न का संबंध गुरु ग्रह से है। इसे धारण करने से व्यक्ति को समृद्धि, सौभाग्य, ज्ञान, शिक्षा, व्यवसाय में सफलता, विदेश यात्रा, मानसिक शांति और ग्रहों की शांति मिल सकती है। साथ ही धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Aquarius 2024 Love Horoscope: नए साल में कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा पुराना प्यार
कुंभ राशि वाले पहनें पुखराज रत्न
कुंभ राशि के जातक पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं। इसे धारण करने से व्यक्ति को व्यापार में लाभ, विदेश यात्रा, मानसिक शांति, ग्रह दोष से छुटकारा, ज्ञान, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है और सभी दुखों से छुटकारा भी मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - अगर आपकी राशि है कुंभ, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव
रत्न धारण करने के लिए नियम
- अपनी जन्म कुंडली के आधार पर ही रत्न पहनें।
- राशि के हिसाब से ही रत्न धारण करें। तभी शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
- रत्न शुभ मुहूर्त में ही धारण करना चाहिए। इससे लाभ हो सकता है।
- रत्न धारण करने के लिए रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार रत्न धारण करने के लिए शुभ माने जाते हैं।
रत्न धारण करते समय पंडित जी से सलाह अवश्य लें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों