(aquarius wedding card colours) व्यक्ति के जीवन में रंगों का बेहद खास महत्व होता है। वहीं रंग व्यक्ति के जीवन में गहरा प्रभाव डालते हैं। कुछ रंग ऐसे होते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक पड़ता है और ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है।
किसी भी व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से उसके जीवन में बेहद खास प्रभाव पड़ता है। वहीं रंगों का सही चुनाव करने से व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है। बात करें, शादी की कार्ड की तो, हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका कार्ड सबसे सुंदर और आकर्षित दिखे।
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रंगों का संबंध व्यक्ति के सुख-दुख से भी होती है। इसलिए शादी का कार्ड किस रंग का होना चाहिए। इससे बारे में जानना बेहद जरूरी है।
तो ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि कुंभ राशि के जातकों को विवाह के कार्ड में किस रंग का चुनाव करना शुभ माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस भी जातक की कुंडली में चंद्रमा कुंभ राशि में होता है, उन्हें कुंभ राशि (कुंभ राशि स्वभाव) का जातक कहा जाता है। इस राशि के लोग बहुत बुद्धिमान, दूरदर्शी और खुले विचार वाले माने जाते हैं। इनके मन में कोई भी बात नहीं रहती है। इस राशि के लोगों का स्वभाव कठोर होता है। कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। इसलिए इस राशि के लोग न्यायप्रिय होते हैं। इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है, लेकिन इनका वैवाहिक जीवन सामान्य होता है। अगर इस राशि के जातक अपनी शादी की कार्ड में रंगों का चुनाव कर रहे हैं, तो इनके लिए शुभ रंग नीला, बैंगनी और काला है।
इसे जरूर पढ़ें - कुंभ राशि का साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक लव ज्योतिष राशिफल
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव (शनिदेव मंत्र) हैं। इसलिए इस राशि के जातक अपनी शादी के कार्ड में नीले रंग का चुनाव करें। यह रंग शनिदेव का सबसे प्रिय रंग है। नीला रंग जल तत्व का प्रतीक माना जाता है। यह रंग जीवनदायिनी शक्ति, ऊर्जा, गतिमान और पोषण का प्रतीक माना जाता है। यह रंग नवजीवन में नई ऊर्जा लेकर आया है। जो बहुत ही शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - कुंभ राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक टैरो राशिफल
कुंभ राशि के जातक अपनी शादी की कार्ड में बैंगनी रंग का चुनाव कर सकते हैं। भावुक रंग शांत, ऊर्जा और भावुक रंग माना जाता है। यह रंग वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद लेकर आते हैं। साथ ही यह रंग शनिदेव का सबसे प्रिय रंग है। इससे ग्रह दोषों से भी छुटकारा मिल सकता है और व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का भी आगमन होता है।
कुंभ राशि के जातक अपनी शादी की कार्ड में गहरे रंगों का चुनाव कर सकते हैं। जैसे कि नीला, मैरून, मेंहदी रंग आदि। यह रंग शनिदेव का सबसे प्रिय रंग है। यह रंग व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आता है और व्यक्ति की सभी परेशानियों को दूर करने में भी यह रंग बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए अपनी शादी की कार्ड में अन रंगों का चुनाव कर सकते हैं।
अगर आपकी राशि कुंभ है, तो यहां बताई गई लेख के हिसाब से अपनी शादी के कार्ड में रंग का चुनाव कर सकते हैं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।