-1767965409616.webp)
Aquarius Weekly Horoscope यह सप्ताह कुंभ राशि की महिलाओं के लिए मानसिक रूप से अस्थिरता पैदा करने वाला है। राहु आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है। जिसके प्रभाव से आपके मन में विचार बहुत होंगे, योजनाएँ बड़ी होंगी, लेकिन उसे लागु करने के लिए धैर्य और निरंतरता की परीक्षा होगी। 12 जनवरी को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेगा जो आपकी सोच को बैलेंस करने की कोशिश करेगा। यह समय नए आइडिया, शिक्षा, कानूनी मामलों या दूर की योजनाओं पर विचार करने का है। 14 जनवरी को चंद्रमा वृश्चिक में जाएगा और आपके अंदर शक और मानसिक दबाव बाहर आने लगेंगे। सूर्य , बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में स्थित हैं, जो आपके लाभ, संपर्क और इच्छाओं के भाव को एक्टिव कर रहे हैं। 14 जनवरी की रात्रि सूर्य का मकर राशि में प्रवेश आपके लिए थोड़ा भारी हो सकता है क्युकी इस समय आपको अंदरूनी मेहनत ज़्यादा करनी पड़ेगी। गुरु मिथुन में रहकर मानसिक व्यस्तता बढ़ाएगा, शनि मीन में आर्थिक और पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ डालेगा। केतु सिंह में रहकर अहंकार और आत्मसम्मान से जुड़े भ्रम तोड़ेगा। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लिए यह साप्ताहिक राशिफल
प्रेम संबंधों में कुम्भ राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह थोड़ा उलझा हुआ रहेगा। आप भावनाओं को समझने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन उन्हें व्यक्त करने में आपसे चूक सकते हैं। 12 जनवरी तक रिश्तों में बातचीत और समझदारी बनी रहेगी, लेकिन 14 जनवरी के बाद चंद्रमा वृश्चिक मेंआते ही आपके मन में पार्टनर के प्रति शक, कंट्रोल और भावनात्मक खींचतान की भावना आ जाएगी है। अविवाहित महिलाओं के लिए यह समय आकर्षण और उलझन दोनों देगा। कोई व्यक्ति अचानक बहुत करीब आ सकता है, लेकिन उसके इरादे पूरी तरह स्पष्ट नहीं होंगे। इस सप्ताह जल्दबाज़ी में भरोसा करना नुकसान दे सकता है। सप्ताह के अंत में विवाहित महिलाओं को अपने पार्टनर से दुरी का सामना करना पड़ सकता है आपकी चुप्पी इस सप्ताह रिश्तों की सबसे बड़ी दुश्मन बनेगी।
उपाय: शुक्रवार को नीले या सफेद फूल जल में प्रवाहित करें।

करियर के मामले में यह सप्ताह कुंभ राशि की महिलाओं के लिए अवसर और नए चेतावनी दोनों लेकर आया है। धनु राशि में बैठे चार ग्रह आपको नए लोगों से जोड़ सकते हैं, टीमवर्क, सोशल मीडिया, टेक्नोलॉजी या नेटवर्किंग से जुड़े क्षेत्रों में लाभ के संकेत हैं। लेकिन 14 जनवरी के बाद सूर्य का मकर राशि में प्रवेश यह आपके मन साफ ये बात ला देगा कि सिर्फ़ आइडिया से काम नहीं चलेगा।आपके जो काम अधूरे हैं, उन्हें पूरा करना ही पड़ेगा। जो महिलाएं आईटी, डिजिटल, मीडिया, रिसर्च, शिक्षा सेक्टर में हैं, उनके लिए यह सप्ताह नै पहचान दिला सकता है, लेकिन आपके द्वारा की गयी छोटी सी भी लापरवाही सीधे नुकसान में बदलेगी।
उपाय: बुधवार को हरे वस्त्र पहनकर गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
यह भी पढ़ें: कुंभ राशि में साढ़े साती का अंतिम चरण, जातकों को मिल सकते हैं ये लाभ
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह कुम्भ राशि की महिला के लिए थोड़ा अस्थिर रह सकता है। इस सप्ताह शनि मीन राशि में रहकर आपका खर्च बढ़ा सकता है, खासकर परिवार, स्वास्थ्य या पुराने कर्ज़ से जुड़े मामले आज सामने देखने को मिल सकते है , इस सप्ताह राहु आपकी राशि में होने से आपको अचानक लाभ और अचानक खर्च दोनों की संभावना बढ़ाएगा। यह सप्ताह रिस्क वाले इन्वेस्टमेंट या किसी को उधार देने से बचना चाहिए। सप्ताह के मध्य में भावनाओं में आकर आप किसी को पैसे उधार देते है आपको वो वैसे मिलने में परेशानी होंगी । अगर आपने इस सप्ताह अपने खर्चे पर कण्ट्रोल नहीं रखा, तो महीने के अंत में पछताना पड़ेगा।
उपाय: शनिवार को लोहे का छोटा टुकड़ा किसी ज़रूरतमंद को दें।
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह कुम्भ राशि की महिलाओ को मानसिक थकावट और नर्वस सिस्टम पर असर डाल सकता है। इस सप्ताह नींद की कमी अनियमित दिनचर्या से आपको असहनीय सिरदर्द हो सकता है सप्ताह के मध्य में बेचैनी और हार्मोनल इम्बैलेंस सम्बंधित परेशानी बढ़ सकती है। 18 जनवरी को चंद्रमा मकर में आते ही आपका शारीरक और मानसिक तनाव बढ़ेगा। अगर आपने इस सप्ताह भी खुद को समय नहीं दिया तो आने वाले समय में एनर्जी अचानक गिर सकती है।
-1767967274024.jpg)
उपाय: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।