
7 जनवरी 2026 का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए रिलेशनशिप-सेंट्रिक रहने वाला है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में हो रहा है, जिससे जीवन के हर क्षेत्र में दूसरों की भूमिका बढ़ जाएगी। आज आप चाहेंगी कि लोग आपको समझें, लेकिन समस्या यह है कि आप स्वयं भी अपनी भावनाओं को स्पष्ट शब्दों में व्यक्त नहीं कर पा रही हैं। यही उलझन आज टकराव का कारण बन सकती है। इसलिए आज खुलकर और साफ़ शब्दों में अपनी बात रखें।
प्रेम राशिफल के अनुसार आज का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए असमंजस भरा रह सकता है। आज आपको अपने पार्टनर से खुलकर बात करने की ज़रूरत है, वरना गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को ईगो की लड़ाई से बचना चाहिए। आप सही हो सकती हैं, लेकिन आज उसे साबित करने की ज़िद विवाद को जन्म दे सकती है। सिंगल महिलाओं के लिए किसी से हुई बातचीत अचानक आकर्षण में बदल सकती है, लेकिन जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है।
उपाय – आज सफेद फूल किसी मंदिर में अर्पित करें।
करियर के लिहाज से आज कुंभ राशि की महिलाओं के लिए पार्टनरशिप, क्लाइंट और मीटिंग से जुड़ा काम बढ़ा रहेगा। आपको लग सकता है कि लोग आपकी बात को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। हालांकि, आज ऑफिस में आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले सकता है। किसी भी ऑफर या डील पर सहमति देने से पहले पूरी रणनीति बनाएं और दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।
उपाय – आज काम पर जाते समय मीठा खाकर निकलें।

आर्थिक रूप से आज दूसरों पर निर्भरता बढ़ सकती है। पति, पार्टनर या बिज़नेस एसोसिएट से जुड़ा खर्च सामने आ सकता है। आज किसी को उधार देने से बचें और दूसरों के कहने पर निवेश न करें, वरना नुकसान हो सकता है। डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग में भी सावधानी रखें, अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।
उपाय-आज किसी कन्या को सफेद मिठाई दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
सेहत के लिहाज से आज कुंभ राशि की महिलाओं को मानसिक तनाव और ओवर थिंकिंग के कारण थकान महसूस हो सकती है। हार्ट, बीपी या नींद से जुड़ी समस्याएं उभर सकती हैं, जिन्हें हल्के में न लें। दूसरों को खुश करने की कोशिश में खुद को न थका और अपनी सीमाओं का ध्यान रखें।
उपाय आज शाम शमी के पेड़ के नीचे दिया जलाएँ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।