
Kumbh Dainik Rashifal, 29 January 2026: कुंभ राशि की महिलाओं के लिए 29 जनवरी का दिन इनोवेशन का है। राशि स्वामी शनि की स्थिति आपको अनुशासित बनाएगी, लेकिन साथ ही आप अपनी फ्रीडम को लेकर काफी सेंसिटिव रहेंगी। आज आपका मन परोपकार और समाज सेवा के कार्यों में अधिक लगेगा। आप रूढ़िवादी विचारों को छोड़कर कुछ नया और अलग करने की सोचेंगी। आज दोस्तों और सोशल सर्किल से आपको बड़ा सहयोग मिल सकता है। आज आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में थोड़ी हिचकिचाहट हो सकती है, जिसे दूर करने की जरूरत है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?
कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज प्रेम संबंधों में बौद्धिक जुड़ाव सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति के साथ एक दोस्त की तरह पेश आना चाहिए। अत्यधिक एमोशनलिटी या ड्रामा आज रिश्तों में दूरी पैदा कर सकता है। उन्हें उनका स्पेस दें और खुद भी अपनी हॉबीज पर ध्यान दें। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आप पार्टनर के साथ किसी सामाजिक मुद्दे या भविष्य के विजन पर चर्चा कर सकती हैं। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन सरप्राइज ला सकता है; इंटरनेट या सोशल मीडिया के जरिए किसी इंट्रस्टिंग व्यक्ति से संपर्क हो सकता है।
उपाय: आज गहरे नीले रंग के वस्त्र पहनें।
करियर के दृष्टिकोण से कुंभ राशि की महिलाएं आज अपनी काबिलियत देखने का मौका मिलेगा यदि आप आईटी, विज्ञान, लेखन, एनजीओ या मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहतरीन अवसर ला सकता है। टीम वर्क में आज आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगी। आपके यूनिक आइडियाज बॉस को प्रभावित करेंगे। व्यवसायी महिलाओं को आज किसी नए प्रोजेक्ट या स्टार्टअप में इन्वेस्ट करने का मौका मिल सकता है। आज टेक्नोलॉजी का उपयोग आपके काम को आसान बनाएगा।
उपाय: ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें और पक्षियों को दाना डालें।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए मिला-जुला रहेगा। आय के स्रोत सामान्य रहेंगे, लेकिन आज आप इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल या घर के लिए किसी आधुनिक उपकरण की खरीदारी पर धन खर्च कर सकती हैं। दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने में भी पैसा खर्च हो सकता है। आज किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करके पैसे का लेन-देन न करें। यदि आप शेयर मार्किट में रुचि रखती हैं, तो आज टेक्नोलॉजी शेयरों में इन्वेस्ट करना लाभप्रद हो सकता है, लेकिन एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
उपाय: आज किसी गरीब या दिव्यांग व्यक्ति की मदद करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में कुंभ राशि की महिलाओं को आज अपने पैरों, विशेषकर अंकलेस और नसों का ध्यान रखना चाहिए। आज आपको ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्या या पैरों में सूजन आपको परेशान कर सकती है। एक ही स्थिति में ज्यादा देर खड़े रहने या बैठने से बचें। आज मानसिक तनाव को कम करने के लिए अपनी पसंद की किताब पढ़ना बहुत फायदेमंद रहेगा।
उपाय: आज लोहे के बर्तन में बना भोजन करें या काली उड़द का दान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।