
Kumbh Dainik Rashifal, 28 January 2026: आज का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए रिट्रीट और आंतरिक शांति का है। आज चंद्रमा आपके सुख स्थान में उच्च के हैं, जो आपके घर सम्बंधित कार्य को पूरा करेगा आज आपको दुनिया की भीड़भाड़ बिल्कुल अच्छी नहीं लगेगी। आज बारहवें भाव में 4 ग्रहों का योग बता रहा है कि आज आप बिना सामने रहकर कोई बड़ा काम करेंगी। आज आपका दिमाग काफी अच्छा चलेगा। आज आपकी इंट्यूशन के जरिए आपको कोई बड़ा आइडिया मिल सकता है। आज का दिन सोशल डिटॉक्स के लिए बेहतरीन है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?
वैवाहिक और प्रेम जीवन में आज कुंभ राशि की महिलाओं को आत्मिक जुड़ाव महसूस होगा। बारहवां भाव बेडरूम और प्राइवेसी का है, और चौथा भाव सुकून का। आज रोमांस के लिए किसी फाइव स्टार होटल में जाने की जरूरत नहीं है; घर की चारदीवारी में, हल्की रोशनी और संगीत के बीच जो सुकून मिलेगा, वह अद्भुत होगा। आज आप और आपके पार्टनर बिना कुछ बोले एक-दूसरे की थकान और तनाव को समझ लेंगे। यह दिन हीलिंग वाला प्यार देगा।
उपाय: आज अपने तकिये पर चंदन या लेवेंडर का इत्र लगाएं।
आज का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए कामकाज के मामले में आज का दिन सीक्रेट स्ट्रेटेजी का है। बारहवें भाव में उच्च का मंगल आपको अंडरकवर काम करने की शक्ति दे रहा है। आज अपने प्रोजेक्ट्स की चर्चा हर किसी से न करें । शांति से काम करें जो महिलाएं विदेश से जुड़े काम में हैं, उनके लिए आज का दिन इनके लिए काफी अच्छा होने वाला है। आज ऑफिस की पॉलिटिक्स से खुद को दूर कर लेना ही सबसे बड़ी समझदारी होगी।
उपाय: आज अपने वर्क प्लेस पर एक फिटकरी का बड़ा टुकड़ा रखें।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन इन्वेस्टमेंट का है, लेकिन कुम्भ राशि की महिलाओं को आज दिखावे से बचना चाहिए। चौथा भाव प्रॉपर्टी और बारहवां भाव इन्वेस्टमेंट का है। आज आप घर के लिए कोई महंगी चीज़ या जमीन में इन्वेस्ट करने का मन बना सकती हैं। आज पैसा खर्च होगा, लेकिन वह बर्बादी नहीं, बल्कि सिक्योरिटी के लिए होगा। आज ऑनलाइन शॉपिंग करते समय थोड़ा सतर्क रहें, मूड स्विंग में फालतू खर्चा हो सकता है।
उपाय: आज किसी धर्मस्थान या मंदिर की गुल्लक में गुप्त दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं को नींद के पैटर्न और पैरों का ध्यान रखना होगा। बारहवें भाव की प्रबलता के कारण आज आपको या तो बहुत ज्यादा नींद आएगी या बिल्कुल भी नहीं आएगी । आज दिमाग का अत्यधिक चलना आपको थका सकता है। आज पैरों को गर्म पानी में नमक डालकर धोने से बहुत राहत मिलेगी।
उपाय: आज रत के समय बजरंग बाण का पाठ करें या श्रवण करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।