
Kumbh Dainik Rashifal, 27 January 2026: आज का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए मानसिक शांति और घरेलू सुख का है। आज चंद्रमा आपकी राशि सेचौथे भाव में उच्च के होकर बैठे हैं। यह स्थिति बताती है कि आज आपको सबसे ज्यादा खुशी अपने घर के अंदर ही मिलेगी। आप बाहरी दुनिया की भागदौड़ से दूर, अपने परिवार के साथ सुकून के पल बिताएंगी। हो सकता है आज आप घर की सजावट बदलने या कोई नया व्हीकल खरीदने का मन बनाएं ।आज 12वें भाव में चार ग्रहों की युति यह भी इशारा कर रही है कि आपका मन थोड़ा डिटैच भी हो सकता है, यानी भीड़ में रहकर भी आप अकेलापन महसूस कर सकती हैं। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?
प्रेम जीवन में आज कुंभ राशि की महिलाओं को प्राइवेट मोमेंट्स का आनंद मिलेगा। चौथा भाव घर का है, इसलिए आज डिनर डेट बाहर जाने के बजाय घर पर ही कैंडल लाइट डिनर प्लान करना ज्यादा अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ आज इमोशनल बांड बहुत गहरा होगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपकी माँ या परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। बारहवें भाव के शुक्र के कारण, गुप्त प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
उपाय: आज भगवान शिव को सफेद चंदन का लेप लगाएं और उसी चंदन का थोड़ा सा टीका अपने और पार्टनर के माथे पर भी लगाएं।
कामकाज के मामले में आज का दिन उन महिलाओं के लिए बेहतरीन है जो वर्क फ्रॉम होम करती हैं या जिनका काम प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट, खेती या इंटीरियर डिजाइनिंग का है। चौथा भाव का उच्च चंद्रमा इन क्षेत्रों में लाभ देता है। जो महिलाएं एमएनसी या विदेश से जुड़े काम में हैं उन्हें आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट या विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आज ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें।
उपाय: आज अपने ऑफिस या काम करने की मेज के उत्तर-पूर्व कोने में एक कांच की कटोरी में पानी और ताजे फूल रखें।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन इन्वेस्टमेंट और एक्सपेंसेस दोनों का है। बारहवें भाव में बैठे ग्रह बता रहे हैं कि आज पैसा पानी की तरह बहेगा, लेकिन अच्छी बात यह है कि कहते भाव का चंद्रमा इसे सुख-सुविधाओं पर खर्च करवाएगा। आप घर के लिए कोई महंगा गैजेट, फर्नीचर या गाड़ी खरीद सकती हैं। आज जमीन-जायदाद में इन्वेस्ट करना भविष्य में सोने की तरह चमकेगा।
उपाय: आज किसी मंदिर में साबुत चावल और चीनी का गुप्त दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं को छाती और नींद का ध्यान रखना होगा। चौथा भाव फेफड़ों/छाती का है, इसलिए कफ या जकड़न महसूस हो सकती है। आज बारहवे भाव के ग्रह अनिद्रा या आंखों में थकान दे सकते हैं। आज रात को देर तक जागने से बचें, वरना अगले दिन सिर भारी रहेगा।
उपाय: आज रात को सोने से पहले चांदी के पात्र में दूध पिएं अगर चांदी का गिलास न हो तो गिलास में चांदी का सिक्का/अंगूठी डाल लें ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।