
Kumbh Dainik Rashifal, 27 February 2026: 27 फरवरी 2026 को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करते हुए आपके षष्ठम भाव में स्थित रहेगा। षष्ठम भाव दैनिक कार्य, नौकरी, प्रतिस्पर्धा, शत्रु, ऋण और स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। जब चंद्रमा यहां आता है तो छोटी-छोटी बातें भी मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं। आज काम का दबाव बढ़ सकता है। आपको लगेगा कि जिम्मेदारियां खत्म ही नहीं हो रहीं। लेकिन भागने से स्थिति नहीं बदलेगी। व्यवस्थित होकर काम करना ही समाधान है। आज अनुशासन आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा।
प्रेम जीवन में कुंभ राशि की महिलाओं को आज व्यवहारिकता जरूरी रहेगी। यदि आप विवाहित हैं तो घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। कौन क्या करेगा, इस बात पर स्पष्टता रखें। छोटी बातों को मन से लगाना बेकार है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज प्रेम से ज्यादा काम प्राथमिकता रहेगा। कोई कलीग्स आकर्षण का कारण बन सकता है, लेकिन अभी भावनात्मक निर्णय लेना सही नहीं होगा। पहले स्थिरता देखें।
उपाय: शाम को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और 11 बार ॐ नमः शिवाय का जप करें।
कुंभ राशि की महिलाओं को कार्यस्थल पर आज प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। कोई कलीग्स आपकी मेहनत का श्रेय लेने की कोशिश कर सकता है। इसलिए अपने काम का रिकॉर्ड रखें। यदि आप सेवा क्षेत्र, बैंकिंग, प्रशासन, चिकित्सा या तकनीकी क्षेत्र में हैं तो आज अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्य समय पर पूरा करना अनिवार्य है। आज इमोशन्स में आकर किसी को कोई भी जबाब देने की बजाय तथ्यों के साथ जवाब दें।
उपाय: कार्य प्रारंभ से पहले अपनी मेज साफ करें और नीले रंग की कोई छोटी वस्तु अपने पास रखें।

आर्थिक मामलों में कुम्भ राशि की ,महिलओं को आज सावधानी की आवश्यकता है। आज ऋण, किस्त, बिल या टैक्स से जुड़ा कोई विषय सामने आ सकता है। आज के दिन अनावश्यक खर्च से बचें। यदि उधार लेने या देने की सोच रही हैं तो शर्तें स्पष्ट रखें। छोटा लाभ संभव है, लेकिन आज के दिन किसी भी तरह का बड़ा रिस्क न लें।
उपाय: काले तिल या उड़द दाल का दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुम्भ राशि की महिलाओं को आज आपको पेट, आंतें, पाचन तंत्र, छाती, फेफड़े, नसें और पैरों के निचले हिस्से पर ध्यान देना होगा। आज के दिन आपको किसी भी तरह का तनाव के कारण गैस, एसिडिटी या पेट दर्द की समस्या हो सकती है। छाती में भारीपन या हल्की खांसी भी संभव है। आज लंबे समय तक खड़े रहने से पैरों में दर्द या सूजन हो सकती है। आज विशेष रूप से पर्याप्त पानी पिएं और भोजन समय पर करें।
उपाय: आज के दिन किसी भी समय किस जरूरत मंद व्यक्ति को भोजन करवाएं और कुछ दक्षिणा दें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।