Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:49 AM IST
image

Aaj Ka Kumbh Rashifal 26 January 2026: तीसरे भाव का पराक्रम और बारहवें भाव में ग्रहों की युति, आज कुंभ राशि के लोगों के लिए भागदौड़ रहेगी ज्यादा और खर्चे होंगे बेहिसाब

26 जनवरी 2026 को कुंभ राशि की महिलाओं के लिए ऊर्जा और खर्च का मिला-जुला दिन रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, दोस्तों संग घूमने का प्लान बन सकता है। हालांकि, बारहवें भाव में ग्रहों की युति से बेहिसाब खर्चे होंगे। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा, करियर में नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और स्वास्थ्य में नींद व पैरों का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2026-01-26, 07:15 IST

Kumbh Dainik Rashifal, 26 January 2026: आज का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए  एनर्जी और एक्सपेंस  का मिला-जुला रूप रहेगा। चंद्रमा  पराक्रम भाव में हैं, जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास और जोश कूट-कूट कर भरा रहेगा। आज आप दोस्तों या भाई-बहनों के साथ कहीं घूमने या आउटिंग का प्लान बनाएंगी। लेकिन बारहवें  भाव  में चार ग्रहों की युति बता रहा है कि आज आपकी जेब पर भारी बोझ पड़ने वाला है। आज आप बाहरी दुनिया में तो बहुत एक्टिव रहेंगी, लेकिन अंदर ही अंदर किसी बात की चिंता या बेचैनी महसूस कर सकती हैं। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?

आज कुंभ राशि का प्रेम राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

वैवाहिक और प्रेम जीवन में आज कुंभ राशि की महिलाओं का मूड एडवेंचरस रहेगा। तीसरा भावशार्ट ट्रिप का है, इसलिए आज पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या किसी पिकनिक पर जाने के लिए दिन बेहतरीन है।आज बारहवें भाव में शुक्र और मंगल की युति सीक्रेट लव या छिपे हुए रिश्तों की ओर भी इशारा करती है। अगर आप किसी को पसंद करती हैं, तो आज बात करने की हिम्मत जुटा पाएंगी। विवाहित महिलाओं को आज पति के स्वास्थ्य या उनकी नौकरी को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
उपाय: आज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ॐ नमः शिवाय जपें।

आज कुंभ राशि का करियर राशिफल (Aquarius Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं का दिन नेटवर्किंग का है। तीसरा भाव कम्युनिकेशन का है, इसलिए आज आपकी वाणी और कॉन्टेक्ट्स बहुत काम आएंगे। अगर आप मीडिया, जर्नलिज्म या सोशल मीडिया से जुड़ी हैं, तो आज आपकी कोई पोस्ट या काम वायरल हो सकता है। बारहवें भाव में ग्रहों का योग बता रहा है कि जो महिलाएं एमएनसी या विदेश से जुड़े काम करती हैं, उन्हें आज छुट्टी के दिन भी कोई अच्छी खबर या प्रोजेक्ट मिल सकता है।
उपाय: आज किसी गरीब को जूते-चप्पल या काले वस्त्र का दान करें।

More For You

kumbh rashifal

आज कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Aquarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सतर्क रहने का है। आज कुंभ राशि की महिलओं के बारहवें भाव जो की हैवी एक्सपेंसेस का घर है और वहां चार ग्रह बैठे हैं। आज किसी सेल या शॉपिंग के चक्कर में आपका बजट पूरी तरह बिगड़ सकता है। अनचाहे खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आज इन्वेस्टमेंट करने से बचें, खासकर किसी के बहकावे में आकर। आज पैसा बचाने की कोशिश करें, क्योंकि आने वाला समय खर्चीला हो सकता है।
उपाय: आज बहते जल में कोयला या काले तिल प्रवाहित करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज कुंभ राशि की सेहत (Aquarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं को नींद और पैरों का ध्यान रखना चाहिए। बारहवां भाव अनिद्रा और आंखों का है। कल रात की थकान या चिंता के कारण आज आँखों में भारीपन या सिर दर्द रह सकता है। तीसरा भाव कंधों और गले का है, इसलिए ठंडी हवा से बचें वरना गले में इन्फेक्शन हो सकता है। आज योग निद्रा या मेडिटेशन करना आपके लिए बहुत जरूरी है।
उपाय: आज ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;