
Kumbh Dainik Rashifal, 26 February 2026: 26 फरवरी 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करते हुए आपकी राशि से पंचम भाव में स्थित है। पंचम भाव प्रेम, संतान, शिक्षा, रचनात्मक कार्य और मानसिक अभिव्यक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। आज आपका मन तेज़ी से काम करेगा। नए विचार आएँगे, लेकिन हर विचार लाभदायक नहीं होता। चयन ही समझदारी है। आज आप सामान्य से अधिक अभिव्यक्तिपूर्ण रहेंगी। जो बात मन में होगी, वह सीधे शब्दों में बाहर आ सकती है। लेकिन ध्यान रखें हर सत्य बोलना जरूरी नहीं, सही समय पर सही बात बोलना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
प्रेम जीवन में आज रोमांटिक ऊर्जा बढ़ी रहेगी। यदि आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत होगी। लेकिन मज़ाक या कोई कमैंट्स को गलत दिशा में न जाने दें। विवाहिता महिलाओं के लिए संतान से जुड़ा कोई विषय प्रमुख रहेगा। बच्चों की शिक्षा या फ्यूचर प्लानिंग्स पर चर्चा हो सकती है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज किसी आकर्षक और बुद्धिमान व्यक्ति से संवाद बढ़ सकता है। लेकिन केवल आकर्षण के आधार पर प्रतिबद्धता न करें।
उपाय: ॐ नमः शिवाय का 11 बार जप करें और बच्चों को मिठाई दें।
करियर के क्षेत्र में आज आपकी क्रिएटिविटी काम आएगी। यदि आप मीडिया, शिक्षा, कला, डिजाइन, मार्केटिंग या कंटेंट से जुड़ी हैं तो आपके विचारों को सराहना मिल सकती है। लेकिन आज किसी भी तरह के रिस्की इन्वेस्टमेंट में सावधानी रखें। पंचम भाव लाभ देता है, पर जल्दबाज़ी में नुकसान भी करा सकता है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं तो आज अध्ययन में फोकस रहेगा।
उपाय: कार्य शुरू करने से पहले हरे रंग की कोई छोटी वस्तु अपने पास रखें।

आर्थिक मामलों में आज खर्च संतान, शिक्षा, शौक या मनोरंजन पर हो सकता है। अचानक लाभ के संकेत कम हैं, लेकिन योजना बनाकर चलें तो स्थिरता बनी रहेगी। शेयर मार्केट में अत्यधिक रिस्क से बचें। इमोशनल डिसीजन से आज आर्थिक हानि हो सकती हैं। आज किसी को भी उधार न देवें।
उपाय: आज हरे मूंग का दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज विशेष ध्यान पेट, पाचन तंत्र, हृदय क्षेत्र, ब्लोड्ड प्रेशर , आंखों और कंधों पर दें। अधिक मानसिक सक्रियता से सिरदर्द या आंखों में जलन हो सकती है। अनियमित भोजन से एसिडिटी संभव है। मीठा और जंक फूड सीमित रखें। गहरी श्वास और हल्की वॉक लाभदायक रहेगी।
उपाय : स्नान के जल में थोड़ी सी फिटकरी घोलकर स्नान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।