
Kumbh Dainik Rashifal, 24 January 2026: आज का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए कॉन्फिडेंस और स्ट्रगल वाला रहेगा। पिछले दो दिनों से आप जिस घरेलू माहौल या पैसों के हिसाब-किताब में लगी थीं, आज उससे बाहर निकलेंगी। चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव (पराक्रम और भाई-बहन के भाव में आ गए हैं। आज आप बहुत एनर्जिटिक फील करेंगी और किसी भी चैलेंज से आज डरेंगी नहीं। शनिवार का दिन है और आपकी राशि के स्वामी शनि हैं, इसलिए आज आपकी मेहनत का फल तुरंत मिलेगा। आज शॉट ट्रिप का प्लान बन सकता है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?
लव रिलेशनशिप के मामलो में आज कुंभ राशि की महिलाओं का मूड थोड़ा मस्ती भरा और फ्लर्टी रहेगा। तीसरा भाव कम्युनिकेशन का है, इसलिए आज आप पार्टनर से खूब बातें करेंगी, चाहे वो फोन पर हों या सामने। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन देवर-ननद या भाई-बहनों के साथ मिलकर एंजॉय करने का है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज आप पार्टनर के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव या मूवी का प्लान बना सकती हैं। सिंगल महिलाओं को आज सोशल मीडिया के जरिए कोई इंसान मिल सकता है।
उपाय: आज हनुमान जी को चोला चढ़ाएं या बूंदी का प्रसाद बांटें।
कामकाज के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं के लिए दिन नेटवर्किंग का है। आज आप अपने कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल करके अपना काम निकलवा लेंगी। जो महिलाएं मीडिया, पत्रकारिता, मार्केटिंग, सेल्स या राइटिंग से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत लकी है। शनिवार होने के बावजूद आज आप आलस छोड़कर काम में जुटी रहेंगी। ऑफिस में आज अपनी बात रखने में हिचकिचाएं नहीं, सीनियर्स आज आपकी बात सुनेंगे। आज कोई नई डील साइन करने के लिए दिन शुभ है।
उपाय: काम पर जाने से पहले किसी गरीब को काली उड़द की दाल दान करें।

आर्थिक दृष्टि से आज कुंभ राशि की महिलाओं को मेहनत के दम पर पैसा मिलेगा। तीसरा भाव प्रयासों का है, इसलिए आज किस्मत के भरोसे न रहें। आज आप मोबाइल, लैपटॉप या कम्युनिकेशन गैजेट्स खरीदने पर पैसा खर्च कर सकती हैं। आज भाई-बहनों या पड़ोसियों की मदद करने में आपका बजट बिगड़ सकता है ,ऑनलाइन बिज़नेस करने वाली महिलाओं को आज अच्छा बेनिफिट होने के योग हैं।
उपाय: आज शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं को गले और कंधों का ध्यान रखना चाहिए। तीसरा भाव गले और बाजुओं का होता है। आज ज्यादा बोलने या चिल्लाने से गला बैठ सकता है। इसके अलावा आज भारी सामान उठाने से कंधों या गर्दन में दर्द स्पॉन्डिलाइटिस की शिकायत हो सकती है। आज ठंडी चीजों से परहेज करें। मानसिक रूप से आज आप बहुत एक्टिव और पॉजिटिव रहेंगी।
उपाय: आज शनि चालीसा का पाठ करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।