
Kumbh Dainik Rashifal, 21 January 2026: बुधवार का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए विचारों और फैसलों का दिन है। आज आप कुछ अलग करने की सोच में रहेंगी और अपनी बात खुलकर रखना चाहेंगी। चंद्रमा की स्थिति आपको सबसे अलग सोच दे रही है, लेकिन साथ ही आज आप ध्यान रखें की हर जगह अपनी बात मनवाना सही नहीं होगा। परिवार और वर्कप्लेस पर बैलेंस बनाकर चलेंगी तो दिन आज का दिन आपके फेवर में आ जाएगा। आज के दिन आपको किसी भी तरह की जल्दबाज़ी या ज़िद आज नुकसान दे सकती है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज कुंभ राशि की महिलाओं को स्पेस और समझ दोनों की ज़रूरत है। आप अपने पार्टनर से आज इंडिपेंडेंट और लॉयल्टी चाहेंगी, लेकिन सामने वाला इसे गलत समझ सकता है। विवाहित महिलाओं को आज पति से किसी बात पर विचारों का टकराव हो सकता है, लेकिन आज शांत होकर बातचीत से मामला संभल सकता है। सिंगल महिलाओं के लिए आज कोई दोस्त या जान-पहचान वाला अचानक दिलचस्प लग सकता है, लेकिन भावनाओं में बहने से पहले सोचें।
उपाय: आज नीले कपड़े पहनें और शाम को किसी मंदिर में नीले फूल चढ़ाएं।
करियर के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं को अपनी सोच को सही दिशा में इस्तेमाल करना होगा। आज आपके पास अच्छे आइडिया होंगे, लेकिन उन्हें सबके सामने रखने का तरीका मायने रखेगा।आज आपके ऑफिस में कुछ लोग आपकी सोच से सहमत नहीं हो पाएंगे । बिज़नेस कर रही महिलाओं को आज टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन काम या नेटवर्किंग से फायदा हो सकता है। आज किसी बड़े फैसले पर साइन करने से पहले पूरी जानकारी ज़रूरी है।
उपाय: काम पर निकलने से पहले गाय को हरा चारा खिलाएं।

आर्थिक रूप से आज का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए संभलकर चलने वाला है। आज आपकी इनकम ठीक रहेगी, लेकिन आज आपका खर्च भी अचानक सामने आ सकते हैं। किसी दोस्त या रिश्तेदार की मदद के कारण बजट बिगड़ सकता है। आज इन्वेस्टमेंट के मामले में नई स्कीम में पैसा लगाने से पहले समय लें। आज के दिन आपके पुराने इन्वेस्टमेंट फायदेमंद रहेगा।
उपाय: आज किसी ज़रूरतमंद को कंबल या नीले रंग की वस्तु दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं को पैरों, एड़ियों और नसों से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आज के दिन ज़्यादा देर तक खड़े रहना या तेज़ी से चलना थकान बढ़ा सकता है। आज आप मानसिक रूप से ठीक रहेंगी, लेकिन शरीर को आराम देना भी ज्यादा जरुरी ज़रूरी है। आज आपको पानी कम पीने से कमजोरी महसूस हो सकती है। अपना विशेष ध्यान दें
उपाय: रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर पैर धोएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।