
Kumbh Dainik Rashifal, 20 January 2026: आज का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए नई शुरुआत का है। आज चंद्रमा मकर राशि से निकलकर आपकी ही राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहाँ सौंदर्य के कारक शुक्र देव पहले से मौजूद हैं। लग्न में चंद्र-शुक्र का यह मिलन आपके व्यक्तित्व को मैग्नेटिक बना देगा। आज आप जहां भी जाएंगी, अट्रैक्शन का केंद्र रहेंगी। बारहवें भाव में सूर्य और उच्च के मंगल की उपस्थिति आपके खर्चे और भागदौड़ को बढ़ाए हुए है। आज आप खुद को पैम्पर करना पसंद करेंगी और आज आप लोग को एक नए नजरिए से देखेंगी। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?
कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन लव लाइफ अलग ही रहने वाला है। आपकी राशि में बैठे शुक्र और चंद्रमा आपको बेहद अट्रैक्टिव बना रहे हैं। आज आपका पार्टनर आपकी खूबसूरती और बातों का इम्प्रेस हो जाएगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपका कॉंफिडेंट किसी को भी आपकी ओर खींच सकता है। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा, लेकिन बारहवें भाव के मंगल के कारण रात में नींद न आने या बेचैनी की समस्या हो सकती है, जिससे मूड थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है।
उपाय: आज नहाने के बाद अपनी नाभि पर इत्र लगाएं।
करियर के मोर्चे पर आज कुंभ राशि की महिलाओं का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर होगा। लग्न का चंद्रमा आपको नई ऊर्जा देगा। आप मीटिंग्स या प्रेजेंटेशन में बहुत अच्छा परसेंट करेंगी। अगर आप फैशन, मीडिया, मॉडलिंग या पीआर क्षेत्र में हैं, तो आज आपको कोई बड़ा ब्रेक मिल सकता है। बारहवें भाव में बैठे सूर्य-मंगल आपको सावधान कर रहे हैं कि अपने गुप्त प्लान्स किसी से शेयर न करें, वरना लोग उनका फायदा उठा सकते हैं। विदेशी कंपनियों से जुड़े कार्यों में आज बड़ी सफलता मिलेगी।
उपाय: आज किसी गरीब को काले और सफेद कंबल या कपड़े का दान करें।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन खुद पर खर्च करने का है। लग्न में शुक्र होने के कारण आज आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स, नए कपड़े या स्पा ट्रीटमेंट पर धन खर्च कर सकती हैं। यह खर्चा आपको खुशी देगा। बारहवें भाव में सूर्य-मंगल होने के कारण कुछ अनचाहे खर्चे जैसे जुर्माना, मेडिकल बिल या यात्रा भी बजट बिगाड़ सकते हैं। आज इन्वेस्ट के मामले में सावधान रहें, बाहरी दिखावे में आकर अपनी सेविंग्स खत्म न करें।
उपाय: आज भैरव बाबा के नाम पर एक सरसों के तेल का दीपक घर के बाहर जलाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं को सिरदर्द और आंखों का ध्यान रखना होगा। बारहवें भाव के ग्रह आंखों में जलन या नींद की कमी दे सकते हैं। लग्न में चंद्रमा होने से कफ या सर्दी की शिकायत भी हो सकती है। आज अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करें, इससे मानसिक चंचलता कम होगी।
उपाय: आज पक्षियों के लिए सात प्रकार का अनाज छत पर डालें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।