Wed Apr 1, 2026 | Updated 03:32 PM IST HZ Awards 2026
image

Aaj Ka Kumbh Rashifal 19 March 2026: नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री के आशीर्वाद से पैसों की हो सकती है बरकत, जानिए कुंभ राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

19 मार्च 2026 को कुंभ राशि की महिलाओं के लिए वाणी में मिठास और बौद्धिक क्षमता का दिन है। चंद्रमा के धन भाव में होने से आर्थिक लाभ और परिवार में खुशहाली रहेगी। करियर में कम्युनिकेशन स्किल्स से सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में स्पष्टता से गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य के लिए गले और आंखों का ध्यान रखें। अनुभवी सलाह से महत्वपूर्ण निर्णय लें।
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 07:02 IST

Kumbh Dainik Rashifal, 19 March 2026: कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय देने का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से  द्वितीय भाव यानी धन, कुटुंब और वाणी के स्थान पर मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपकी वाणी में एक विशेष आकर्षण और मिठास पैदा करेगी, जिससे आप कठिन से कठिन स्थिति को भी अपनी बातों से संभाल लेंगी। आज आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं जिनका सीधा असर आपके परिवार के भविष्य और आपकी सेविंग्स पर पड़ेगा। इसलिए किसी भी आर्थिक योजना में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा, अनुभवियों की सलाह आपके लिए कवच का काम करेगी। घर के वातावरण में आज खुशहाली रहेगी और आप अपनी समझदारी से परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बिठाने में सफल रहेंगी। 

आज कुंभ राशि का प्रेम राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

प्रेम की दृष्टि से रिश्तों के मामले में आज आपको अपनी वाणी की कोमलता पर ध्यान देना होगा। चंद्रमा का धन भाव में होना यह बताता है कि आज आपकी बातें आपके पार्टनर के दिल पर गहरा असर करेंगी। जीवनसाथी के साथ किसी घरेलू बजट या आने वाले समय की किसी पारिवारिक जिम्मेदारी को लेकर चर्चा हो सकती है। यदि आप अपने मन की बात शांति और स्पष्टता के साथ कहेंगी, तो पुरानी चल रही कड़वाहट और गलतफहमियां हमेशा के लिए दूर हो सकती हैं। जो महिलाएं अभी सिंगल हैं, उनके लिए आज किसी पारिवारिक मिलन या ऑनलाइन माध्यम से आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपकी स्पष्टवादिता और आपके संस्कारों से प्रभावित होगा। लेकिन किसी भी नए रिश्ते में भावनाओं के प्रवाह में बहने से पहले समय लेना और सामने वाले के बैक ग्राउंड को समझना आपके लिए बेहतर रहेगा।
उपाय: आज किसी देवी मंदिर में जाकर गुलाबी फूल अर्पित करें।

आज कुंभ राशि का करियर राशिफल (Aquarius Career Horoscope Today)

करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को कामकाज के मामले में आज अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स का भरपूर लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है जहाँ आपको दूसरों को अपनी बातों से सहमत करना होगा। यदि आप अध्यापन, बैंकिंग, फाइनेंस, वकालत या काउंसलिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़ी हैं, तो आज आपको अपने अनुभव और ज्ञान की बदौलत कोई विशेष पहचान या सराहना मिल सकती है। जो महिलाएं घर से अपना बिजनेश या फ्रीलांसिंग कर रही हैं, उनके लिए आज का दिन किसी पुराने क्लाइंट के माध्यम से नया और बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना लेकर आया है। आज किसी भी काम को कल पर टालने से बचें।
उपाय: आज पक्षियों के लिए सात प्रकार का अनाज डालें और कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए गणपति जी का ध्यान करें।

More For You

kumbh rashifal

आज कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Aquarius Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज का दिन मजबूती लेकर आ सकता है। चंद्रमा का आपके धन भाव में होना धन लाभ के नए मार्ग प्रशस्त करेगा। अचानक कोई ऐसा पुराना रुका हुआ पैसा मिल सकता है जिसकी आपने उम्मीद छोड़ दी थी। यदि आप अपने पुराने बजट और बचत के अनुभव का उपयोग करेंगी, तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ कर पाएंगी। आज सोने, चांदी या गहनों में इन्वेस्ट करने से जुड़े मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है; बाजार की स्थिति समझे बिना कोई बड़ा कदम न उठाएं।
उपाय: आज अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर एक लाल कपड़े में हल्दी की गांठ बांधकर रखें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज कुंभ राशि की सेहत (Aquarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज आपको अपने खान-पान और विशेषकर गले व आंखों के प्रति सचेत रहना चाहिए। चंद्रमा के मीन राशि में होने से सर्दी-जुकाम या आंखों में हल्की जलन महसूस हो सकती है। लगातार काम करने के कारण शाम को आंखों में थकान का अनुभव हो सकता है, इसलिए काम के बीच-बीच में आंखों को ठंडे पानी से धोना और विश्राम देना जरूरी रहेगा। बहुत अधिक खट्टा या मिर्च-मसाले वाला खाना खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे पेट में गैस या गले में खराश बढ़ सकती है।
उपाय: स्नान के पानी में थोड़े से काले तिल और दो बूंद गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;