
Kumbh Dainik Rashifal, 19 January 2026: 19 जनवरी 2026 का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए थोड़ी सावधानी बरतने वाला है। आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है, जो आपकी राशि से बारहवें भाव व्यय, हानि और विदेश का भाव का है। ज्योतिष में बारहवें चंद्रमा को बहुत शुभ नहीं माना जाता, यह मानसिक उलझनें बढ़ाता है। आज आप बिना किसी ठोस वजह के अकेलापन महसूस कर सकती हैं या आपका मन किसी अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। आज आप बाहरी दुनिया से कटकर अपने में ही रहना पसंद करेंगी। आज भागदौड़ वाले कामों से बचने की कोशिश करें और अगर संभव हो तो कुछ समय एकांत में या अध्यात्म में बिताएं। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बारहवें भाव का चंद्रमा रिश्तों में डिस्टेंस का संकेत देता है। यह दूरी शारीरिक या मानसिक दोनों हो सकती है। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उन्हें ऐसा लग सकता है कि पार्टनर उनकी भावनाओं को नहीं समझ रहा है। आज पुराने गिले-शिकवे याद करने से बचें, वरना बात बिगड़ सकती है। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति की सेहत या काम की वजह से थोड़ी चिंता हो सकती है। आज अपने रिश्ते को स्पेस देना ही समझदारी होगी।
उपाय - आज भैरव बाबा के मंदिर में या किसी गरीब को काले उड़द की दाल दान करें।
करियर के नजरिए से आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। आज काम में मन कम लगेगा और सुस्ती छाई रह सकती है। ऑफिस में आज आपसे कोई गलती होने की संभावना है, इसलिए हर डॉक्यूमेंट को दो बार चेक करें। अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं या आपका काम विदेश से जुड़ा है, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। आज नई योजनाओं को लागू करने के बजाय चल रहे कार्यों को ही पूरा करने पर ध्यान दें। कलीग के साथ विवाद में न पड़ें, आज शांत रहना अच्छा रहेगा ।
उपाय - आज शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आर्थिक मामलो पर आज का दिन कुम्भ राशि की महिलाओं को खर्चीला साबित होगा। बारहवां भाव व्यय का होता है, इसलिए आज न चाहते हुए भी आज आपका खर्चा हो सकता है । हो सकता है घर की किसी रिपेरिंग , हॉस्पिटल या किसी यात्रा पर अचानक पैसा खर्च करना पड़े। आज बजट बनाकर चलें, वरना महीने के अंत में परेशानी हो सकती है। आज किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करने से बचें और न ही किसी को पैसा उधार दें, क्योंकि उसके वापस मिलने की उम्मीद कम है।
उपाय - आज अपने पर्स से निकाल कर कुछ सिक्कों का दान किसी भिखारी को करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
सेहत के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं को अपनी नींद और आँखों का ध्यान रखना होगा। बारहवां भाव नींद का कारक है, इसलिए आज अनिद्रा या बेचैनी की समस्या हो सकती है। आँखों में जलन या पैरों में दर्द विशेषकर एड़ियों में आपको परेशान कर सकता है। आज मेडिटेशन या योग निद्रा का अभ्यास करें, इससे मन शांत होगा और शरीर को आराम मिलेगा।
उपाय - आज हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।