Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:23 AM IST
aaj ka kumbh rashifal 17 january 2026

Aaj Ka Kumbh Rashifal 17 January 2026: मासिक शिवरात्रि पर विदेश से आय, बड़े खर्च और दुर्लभ योग का प्रभाव, पढ़ें कैसा रहेगा कुंभ राशि वालों का दिन

कुंभ राशि की महिलाओं के लिए 17 जनवरी 2026 का दिन मासिक शिवरात्रि पर विशेष है। 11वें भाव में चंद्रमा और 12वें भाव में चतुर्ग्रही योग विदेश से लाभ और करियर में सफलता दिलाएगा। हालांकि, भारी खर्चों और प्रेम संबंधों में गलतफहमी की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना और अनिद्रा से बचना महत्वपूर्ण है। यह दिन संतुलन बनाने का है।
Editorial
Updated:- 2026-01-17, 07:45 IST

Kumbh Dainik Rashifal, 17 January 2026: शनिवार का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए  संतुलन बनाने का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज मासिक शिवरात्रि है, जो भगवान शिव की आराधना का पर्व है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज आपके 11वें भाव में चंद्रमा विराजमान हैं। यह एक बहुत ही शुभ संकेत है। 11वां चंद्रमा आपकी कोई पुरानी मणिकामनाओं को पूरी कर सकता है आज के दिन आपको दोस्तों का भरपूर सहयोग दिलाएगा।

मकर राशि में आपके 12वें भाव में उच्च के मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ बैठकर चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं। यह स्थिति विपरीत राजयोग जैसी है। आज आपको विदेशी संपर्कों या वर्क फ्रॉम होम जैसे जॉब से  बड़ा लाभ होगा।12वां भाव खर्चों का भी है, इसलिए आज पैसा पानी की तरह बह सकता है। रात में नींद की कमी सता सकती है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?

आज कुंभ राशि का प्रेम राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

कुंभ राशि की महिलाओं के लिए प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन रोमांस और प्राइवेसी का है। 11वें भाव का चंद्रमा आपको बहुत सोशल बनाएगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी दोस्त की पार्टी या सोशल इवेंट में जा सकती हैं, लव लाइफ में आज अट्रैक्शन ज्यादा पर होगा। लेकिन 12वां भाव दूरी और गलतफहमी का भी है। आज छोटी सी बात पर पार्टनर के साथ ईगो क्लैश हो सकता है। अगर कोई सीक्रेट रिलेशनशिप है, तो आज उसके एक्सपोज्ड होने का डर भी बना रहेगा। आज आपको अपने पार्टनर की सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए।
उपाय: आज शाम को पति-पत्नी साथ मिलकर शिव मंदिर में गुलाब की अगरबत्ती जलाएं और मंदिर की सफाई में कुछ देर सेवा दें।

More For You

आज कुंभ राशि का करियर राशिफल (Aquarius Career Horoscope Today)

कुंभ राशि की महिलाओं के लिए करियर की दृष्टि से आज का दिन इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट और विदेशी कंपनियो में काम कर रही महिलाओं के लिए काफी अच्छा है। आपके करियर भाव का स्वामी मंगल 12वें भाव में उच्च का होकर बैठा है। यदि प विदेश जाने, वीज़ा लगवाने या किसी विदेशी कम्पनी में नौकरी पाने की कोशिश कर रही थीं, तो आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। जो महिलाएं अस्पताल, आश्रम, जेल या रिसर्च लैब जैसे एकांत स्थानों में काम करती हैं, उनके लिए आज का दिन शानदार है। 11वां चंद्रमा आपको नेटवर्किंग से लाभ दिलाएगा। आज आपके बड़े भाई-बहन या कोई प्रभावशाली दोस्त आपके करियर में मददगार साबित होगा।
उपाय: आज शनि देव के मंदिर में जाकर छाया दान करें और पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

kumbh rashifal

आज कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Aquarius Money Horoscope Today)

कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य है। 11वां चंद्रमा आय के लिए बहुत शुभ है। आज आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा, रुका हुआ बोनस मिल सकता है या किसी निवेश से लाभ होगा। पैसे की कॅश फ्लो अच्छी बनी रहेगी। 12वें भाव में बैठा चतुर्ग्रही योग आज आपसे भारी खर्चा करवा सकता है। आज आप किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, अस्पताल के बिल, या विदेश यात्रा की बुकिंग पर मोटा पैसा खर्च कर सकती है। आज आप लक्जरी पर अधिक पैसे खर्च करेंगे । आज दान-पुण्य पर किया गया खर्च आपको भविष्य में शुभ फल देगा।
उपाय: आज शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज कुंभ राशि की सेहत (Aquarius Health Horoscope Today)

कुंभ राशि की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आंखों और पैरों के लिए सेंसिटव है । आज आपको खासकर अपनी बाईं आंख का ध्यान देना चाहिए साथ ही पैरों पर भी । आज आपको आंखों में जलन, लालिमा या दर्द की समस्या हो सकती है। पैरों में मोच आना या एड़ियों में दर्द होने की संभावना है। आज आपको अनिद्रा या बेचैनी हो सकती है। दिमाग शांत नहीं रहेगा।
उपाय: आज रात को सोने से पहले पैरों को नमक वाले गर्म पानी में 10 मिनट तक रखें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;