
Kumbh Dainik Rashifal, 16 January 2026: शुक्रवार का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए सपनों के सच होने का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज शुक्र प्रदोष व्रत है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा आज धनु राशि में विराजमान है। ग्याहरवां भाव इच्छा पूर्ति और लाभ का है। आज आपकी कोई पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है। आज आपको धन सम्बंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा लेकिन अपने खर्चो पर कटौती करना होगा। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज कुंभ राशि की महिलाओं के लिए दिन रोमांस और रोमांच से भरा है। 11वें भाव का चंद्रमा दोस्तों और सोशल सर्कल का है। आज आप अपने पति या पार्टनर के साथ किसी पार्टी या दोस्तों की महफिल में जा सकती है। शुक्र प्रदोष के प्रभाव से लव लाइफ में आकर्षण बढ़ेगा। आज आपकी छोटी सी बात पर ईगो क्लैश भी हो सकता है। पार्टनर की सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। सिंगल महिला के लिए अच्छा दिन है।
उपाय: आज शाम को शिव-पार्वती को गुलाब की माला अर्पित करें और ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
करियर के मामले पर आज कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट और मल्टी नेशनल्स कम्पनी में काम करने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन शुभफलदायक है। आज विदेशी व्यापार और दूरस्थ स्थानों से जुड़े काम में बड़ी सफलता दिलाता है। अगर आप विदेश जाने की कोशिश कर रही थीं, तो आज फाइल आगे बढ़ेगी। आज नेटवर्किंग से लाभ होगा । आज आपके दोस्त या बड़े भाई-बहन करियर में आपकी मदद करेंगे। आज ऑफिस में अपनी प्लानिंग्स किसी को न बताएं।
उपाय: आज हनुमान जी के मंदिर में लाल झंडा चढ़ाएं।

आर्थिक दृष्टि से कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन कॅश फ्लो का है। आज इनकम के सोर्सेज बढ़ेंगे । आज आपको बोनस, प्रॉफिट या किसी दोस्त से आर्थिक मदद मिल सकती है। आज ग्रह की स्थिति आपसे से बड़ा खर्चा करवा सकती है। आज अस्पताल, यात्रा या महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर हो सकता है। इसलिए आज पैसो के मामले सावधानी वरतना ही अच्छा होगा।
उपाय: आज मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाएं और किसी कन्या को उपहार दें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं को अपनी आंखों और पैरों का ध्यान रखना होगा। आज आपको आंखों में जलन, लालिमा या ऑपरेशन की नौबत आ सकती है। पैरों में चोट लगने का भी डर है, इसलिए चलते समय सावधानी बरतें। आज आपको रात में नींद न आने की समस्या हो सकती है। खान -पानका भी ध्यान रखना होगा।
उपाय: आज बजरंग बाण का पाठ करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।