Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:22 AM IST
aaj ka kumbh rashifal 15 january 2026

Aaj Ka Kumbh Rashifal 15 January 2026: आज मकर संक्रांति के दिन कुंभ राशि की खुलेगी किस्मत; आय में होगी छप्परफाड़ बढ़ोतरी, पढ़ें कैसा बितेगा दिन

15 जनवरी 2026 को कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आय में जबरदस्त वृद्धि और रुके हुए पैसे की वापसी के योग हैं। प्रेम संबंध और करियर दोनों में सफलता मिलेगी, कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन आँखों का विशेष ध्यान रखें। यह दिन दोस्तों से मिलने और नेटवर्किंग के लिए भी शुभ है।
Editorial
Updated:- 2026-01-15, 07:20 IST

Kumbh Dainik Rashifal, 15 January 2026:  15 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए इच्छा पूर्ति और लाभ का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा वृश्चिक राशि आपके 10वें भाव से निकलकर धनु राशि आपके 11वें भाव में प्रवेश कर चुका है। 11वां भाव लाभ, इनकम और सोशल नेटवर्क का होता है। पिछले दो दिनों से आप को जो वर्कलोड था आज वो कम होगा, आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आज रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या आय का कोई नया इनकम का सोर्स बन सकता है।

सूर्य अभी खर्चे करवा रहे हैं, लेकिन आज चंद्रमा की मजबूत स्थिति आपकी आमदनी को इतना बढ़ा देगी आज का दिन दोस्तों से मिलने और नेटवर्किंग करने के लिए बेहतरीन है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?

आज कुंभ राशि का प्रेम राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज कुंभ राशि की महिलाओं के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा। 11वां भाव दोस्ती औरफ्रेंड सर्किल का होता है। आज आप अपने पति या पार्टनर के साथ किसी पार्टी, समारोह या दोस्तों की गेट-टुगेदर में जा सकती हैं। वहां आप दोनों का तालमेल सबको पसंद आएगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी दोस्त के जरिए कोई खास रिश्ता आ सकता है। 12वें भाव का सूर्य कभी-कभी रिश्तों में थोडा डिस्टेंस लाता है, आज चंद्रमा का प्रभाव इतना अच्छा है कि यह दूरी रिलेशनशिप को और बढ़ाएगी।
उपाय: आज भगवान विष्णु को तुलसी और पीले फूल चढ़ाएं।

आज कुंभ राशि का करियर राशिफल (Aquarius Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज कुम्भ राशि की महिलाओं को बड़ी सफलता मिल सकती है। 11वां भाव प्रमोशन और अचीवमेंट का होता है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और सीनियर आपसे खुश रहेंगे। अगर आप अपना बिज़नेस करती हैं, तो आज का दिन प्रॉफिट वाला हो सकता है। आज नए कॉन्ट्रैक्ट साइन करने या डील पक्की करने के लिए समय बहुत शुभ है। 12वें भाव का सूर्य उन महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी है जो एम एन सी या ऑनलाइन काम से जुड़ी हैं आज विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है।
उपाय: आज अपने साथ पीला रुमाल रखें और काम शुरू करने से पहले ॐ नमो नारायणाय का जप करें।

More For You

kumbh rashifal

आज कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Aquarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज कुम्भ राशि की महिलाओं का दिन बहुत अच्छा है। 11वां भाव ज्योतिष में सबसे ज्यादा धन देने वाला भाव माना जाता है। आज आपकी डेली इनकम में बढ़ोतरी आएगा। अगर कोई पेमेंट लंबे समय से अटका था, तो आज वो मिल सकता है। सूर्य 12वें भाव में है धार्मिक कार्यों पर आप पैसा खर्च करेंगी, जो आपके लिए शुभ रहेगा। आज शेयर मार्किट या किसी स्कीम में इन्वेस्ट करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
उपाय: आज किसी गरीब को तिल, काला कंबल या जूते-चप्पल दान करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज कुंभ राशि की सेहत (Aquarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं को थोड़ी राहत मिलेगी। 11वां भाव पुरानी बीमारियों से रिकवरी कराता है। अगर पिछले कुछ दिनों से आप थकान या पैरों में दर्द महसूस कर रही थीं, तो आज उसमें सुधार होगा। 12वें भाव का सूर्य आंखों में जलन या नींद की कमी दे सकता है। आज आपको अपनी आंखों को आराम देना चाहि।
उपाय: आज पीपल के पेड़ में को बिना स्पर्श किये जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;