Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:29 AM IST
aaj ka kumbh rashifal 13 january 2026

Aaj Ka Kumbh Rashifal 13 January 2026: कुंभ राशि के लोग आज नए विचारों पर लगाएं लगाम; पहले परखें, फिर कदम बढ़ाएं, पढ़ें कैसा रहेगा दिन

13 जनवरी 2026 को कुंभ राशि की महिलाओं के लिए भागदौड़ और मानसिक हलचल भरा दिन रहेगा। उन्हें अपनी बेचैनी पर काबू रखना होगा, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम जीवन में दिल से सोचें और पार्टनर को स्पेस दें। करियर में टीम वर्क पर ध्यान दें और बॉस से बहस से बचें। आर्थिक रूप से खर्चों का संकेत है, नए गैजेट्स पर पैसे खर्च हो सकते हैं। स्वास्थ्य में पैरों का ध्यान रखें और चिंता से बचें।
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 07:40 IST

Kumbh Dainik Rashifal, 13 January 2026: 13 जनवरी 2026, मंगलवार का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए भागदौड़ और मानसिक हलचल वाला है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज का दिन हनुमान जी  का है, जबकि आपकी राशि के स्वामी शनि हैं। ज्योतिष में मंगल और शनि  का मेल थोड़ा तनावपूर्ण होता है। आज आपके दिमाग में एक साथ दस आईडिया आएंगे, क्योंकि कुंभ राशि वाले थिंकर होते हैं। लेकिन मंगलवार की एनर्जी आपको बेचन कर सकती है। आप चाहेंगी कि सब कुछ तुरंत हो जाए, लेकिन चीजें अपने समय पर होंगी। आज आपको अपनी बेचैनी पर काबू पाना होगा, वरना बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?

आज कुंभ राशि का प्रेम राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज कुंभ राशि की महिलाओं को अपने लॉजिक को साइड में रखकर दिल से सोचना होगा। मंगल के प्रभाव से आज आप व्यवहार में थोड़ी रूखी हो सकती हैं। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति के साथ बहस में जीतने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। वे आपसे प्यार और समय चाहते हैं, तर्क-वितर्क नहीं। लव लाइफ में, आज अपने पार्टनर को थोड़ा स्पेस दें। अगर आप उन पर अपनी मर्जी थोपेंगी, तो झगड़ा हो सकता है। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन सोशल मीडिया या दोस्तों के जरिए किसी से जुड़ने का है, लेकिन जल्दबाजी में मिलने का प्लान न बनाएं।
उपाय: आज हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं।

आज कुंभ राशि का करियर राशिफल (Aquarius Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज आपको टीम वर्क में दिक्कत आ सकती है। कुंभ राशि वालों को अपनी आजादी पसंद है, लेकिन आज ऑफिस में आपको दूसरों के साथ तालमेल बिठाना पड़ेगा। मंगल की वजह से आपको लगेगा कि बाकी लोग बहुत धीरे काम कर रहे हैं, जिससे आपको गुस्सा आ सकता है। जो महिलाएं आईटी, साइंस या सोशल वर्क में हैं, उनके लिए आज नए आईडियाज पर काम करने का अच्छा दिन है। आज बॉस से बहस करने से बचें। बिज़नेस में आज कुछ नया करने का रिस्क न लें, जो चल रहा है उसे ही अच्छे से मैनेज करें।
उपाय: आज घर से निकलते समय किसी गरीब को सिक्के दान कर दें।

More For You

kumbh rashifal

आज कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Aquarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन खर्चे का संकेत दे रहा है। कुंभ राशि की महिलाओं को नई टेक्नोलॉजी या गैजेट्स का शौक होता है। आज आप किसी नए फोन या इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर पैसे उड़ा सकती हैं। मंगल के प्रभाव से आज अचानक कोई अनचाहा खर्चा आ सकता है। आज किसी दोस्त की मदद के लिए पैसा देना पड़ सकता है, शेयर मार्किट में आज टेक्नोलॉजी से जुड़े शेयर्स पर नजर रख सकती हैं।
उपाय: आज पक्षियों को दाना डालें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज कुंभ राशि की सेहत (Aquarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं को अपने पैरों, खासकर एड़ियों और पिंडलियों का ध्यान रखना होगा। कुंभ राशि का असर ब्लड सर्कुलेशन पर होता है। आज ज्यादा देर एक जगह बैठकर काम न करें, बीच-बीच में टहलें। मंगल और शनि का योग एंग्जायटी दे सकता है, जिससे नींद न आने की समस्या हो सकती है। आज अपनी डाइट में हल्का खाना लें और खूब पानी पिएं।
उपाय: आज ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;