Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:23 AM IST
aaj ka kumbh rashifal 11 january

Aaj Ka Kumbh Rashifal 11  January 2026: सूर्य और शनि के प्रभाव से कुंभ राशि की महिलाओं के सामाजिक दायरे में बढ़ेगी सक्रियता, जानें जानें पूरे दिन का हाल

सूर्य और शनि के प्रभाव से आज आपके सोशल सर्कल में सक्रियता बढ़ेगी और नए लोगों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। हालांकि, आत्मनिर्भर स्वभाव के कारण मन में थोड़ा द्वंद्व भी रह सकता है। आज का दिन समाज, दोस्ती और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए अनुकूल है।
Editorial
Updated:- 2026-01-11, 08:18 IST

Aquarius Horoscope Today, 11 January 2026 : 11 जनवरी 2026, रविवार का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए नए विचारों, सामाजिक मेलजोल और थोड़े मानसिक द्वंद्व का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज का दिन सूर्य देव का है, जबकि आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं। ज्योतिष में सूर्य और शनि के बीच शत्रुता का भाव है, लेकिन कुंभ राशि एक वायु तत्व  की राशि है जो बौद्धिक क्षमता का प्रतीक है। यह संयोग आज आपके दिमाग में विचारों की  लाइन  लगा  सकता है। कुंभ राशि की महिलाएं स्वभाव से बहुत इंडिपेंडेंट  होती हैं। आज आपको पुराने रीति-रिवाजों या बंदिशों से घुटन महसूस हो सकती है। आज रविवार की छुट्टी का उपयोग आप किसी सामाजिक संस्था  की मदद करने या दोस्तों के बड़े ग्रुप के साथ समय बिताने में करना पसंद करेंगी। आज आप भीड़ से अलग कुछ अनोखा करने की सोचेंगी।

आज कुंभ राशि का प्रेम राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

प्रेम और रिश्तों के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं को थोड़ा इमोशनल होने की जरूरत है। शनि के प्रभाव से आप अक्सर भावनाओं को जाहिर करने में कंजूसी कर जाती हैं, जिसे आपका पार्टनर आपकी 'बेरुखी' समझ सकता है। सूर्य का प्रभाव आज आपके ईगो को बढ़ा सकता है। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति के साथ वैचारिक मतभेद  का सामना करना पड़ सकता है; आप कुछ नया करना चाहेंगी और वे परंपराओं से जुड़े रह सकते हैं। बहस करने के बजाय उन्हें प्यार से समझाएं। लव लाइफ में, आज अपने दोस्त को ही जीवनसाथी के रूप में देखने का नजरिया बदल सकता है। सिंगल महिलाओं को आज ऑनलाइन या सोशल मीडिया के जरिए कोई अच्छा व्यक्ति मिल सकता है।
उपाय: आज मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

आज कुंभ राशि का करियर राशिफल (Aquarius Career Horoscope Today)

करियर के हिसाब से आज का दिन इनोवेशन और नेटवर्किंग का है। कुंभ राशि की महिलाएं लकीर की फकीर नहीं होतीं, वे हमेशा आउट ऑफ द बॉक्स सोचती हैं। भले ही आज रविवार है, लेकिन अगर आप आईटी, विज्ञान, सोशल मीडिया  क्षेत्र से जुड़ी हैं, तो आज आपके दिमाग में करियर ग्रोथ के लिए कोई शानदार आईडिया आएगा। आज का दिन भविष्य की तकनीकी योजनाओं को बनाने के लिए बेहतरीन है। जो महिलाएं ग्रुप प्रोजेक्ट्स या टीम वर्क में हैं, उन्हें आज अपनी टीम को लीड करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, सीनियर अधिकारियों  से आज उलझने से बचें, उनकी बात सुनें और अपनी बात सही समय पर रखें।
उपाय: आज किसी सफाई कर्मचारी को कुछ सिक्कों का दान करें।

More For You

kumbh rashifal

आज कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Aquarius Money Horoscope Today)

आर्थिक मामले पर आज का दिन स्थिरता लेकिन सतर्कता की मांग करता है। आपकी राशि के स्वामी शनि धन के मामले में अनुशासन पसंद करते हैं, जबकि सूर्य खर्च करवा सकता है। आज आप गैजेट्स, नई तकनीक या दोस्तों के साथ पार्टी करने में पैसा खर्च कर सकती हैं। यह खर्च आपको खुशी देगा, लेकिन ध्यान रहे कि बजट न बिगड़े। आज किसी मित्र द्वारा बताई गई निवेश योजना पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, अपनी रिसर्च खुद करें। शेयर मार्किट या रिस्क वाले इन्वेस्टमेंट से आज दूर रहना ही बेहतर होगा। रुका हुआ पैसा पाने के लिए आज प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है।
उपाय: आज घर की पश्चिम दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज कुंभ राशि की सेहत (Aquarius Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज मानसिक थकान या नींद की कमी परेशान कर सकती है। ज्यादा सोचने और स्क्रीन टाइम बढ़ने से सिर दर्द या आंखों में भारीपन महसूस हो सकता है।आज खुद को समय देना, मेडिटेशन और हल्का वॉक फायदेमंद रहेगा।

उपाय: आज शाम को चंद्र देव को जल अर्पित करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;