Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:40 AM IST
aaj ka kumbh rashifal 11 february 2026

Aaj Ka Kumbh Rashifal 11 February 2026: दसवें भाव में नीच का चंद्रमा, आज बढ़ेगा काम का बोझ; जानिए कुंभ राशि की महिलाओं का राशिफल

11 फरवरी 2026 को कुंभ राशि की महिलाओं के लिए करियर और सार्वजनिक छवि महत्वपूर्ण रहेगी। दसवें भाव में नीच का चंद्रमा होने से कार्यक्षेत्र में संवेदनशीलता बढ़ेगी और काम का बोझ अधिक रहेगा। घर-ऑफिस में संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण होगा। आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी, फिजूलखर्ची से बचें। पिता के स्वास्थ्य और अपने पैरों का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 07:15 IST

Kumbh Dainik Rashifal, 11 February 2026:  बुधवार का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए करियर  और  पब्लिक  इमेज  का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से  कर्म और पिता का भाव में गोचर कर रहा है। वृश्चिक राशि में होने के कारण चंद्रमा नीच अवस्था में है। आज आप अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा  सेंसिटिव  या भावुक हो सकती हैं। आज ऑफिस में छोटी सी बात या आलोचना आपको बहुत बुरी लग सकती है। आज आपके ऊपर काम का बोझ  ज्यादा हो सकता है, जिससे आप घर और ऑफिस के बीच बैलेंस  बनाने में संघर्ष करती नजर आएंगी। आज अपने पिता के स्वास्थ्य का भी थोड़ा ध्यान रखें। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?

आज कुंभ राशि का प्रेम राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

 बुधवार का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए करियर  और  पब्लिक  इमेज  का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से  कर्म और पिता का भाव में गोचर कर रहा है। वृश्चिक राशि में होने के कारण चंद्रमा नीच अवस्था में है। आज आप अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा  सेंसिटिव  या भावुक हो सकती हैं। आज ऑफिस में छोटी सी बात या आलोचना आपको बहुत बुरी लग सकती है। आज आपके ऊपर काम का बोझ  ज्यादा हो सकता है, जिससे आप घर और ऑफिस के बीच बैलेंस  बनाने में संघर्ष करती नजर आएंगी। आज अपने पिता के स्वास्थ्य का भी थोड़ा ध्यान रखें।
उपाय: अपने पास सफेद रंग का रुमाल रखें।

आज कुंभ राशि का करियर राशिफल (Aquarius Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण और सेंसिटिव है। दसवां भाव करियर का है और वहां नीच का चंद्रमा बैठा है। आज आपको अपने व्यापारिक निर्णय दिल से नहीं, दिमाग से लेने होंगे। आज ऑफिस में कोई ऐसी स्थिति बन सकती है जहाँ आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। जो महिलाएं सरकारी नौकरी, राजनीति या मैनेजमेंट में हैं, उन्हें आज अपनी इमेज को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आज काम में मन कम लगेगा और थकान ज्यादा महसूस होगी।
उपाय: आज सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर दान करें।

More For You

kumbh rashifal

आज कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Aquarius Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलो पर आज कुंभ राशि की महिलाओं के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। करियर में उतार-चढ़ाव का असर आपकी फाइनेंसियल सिक्योरिटी पर पड़ सकता है। आज आप अपने दिखावे और लोगो को आकर्षित के चक्कर में अच्छा खासा फ़िज़ूल खर्चा करेंगे आज के दीन किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट और गोल्ड लोन आदि लेने से बचें। आज के दिन आपका खर्चा अचानक किसी यात्रा में हो सकता है।
उपाय: आज के दिन टिल के तेल का दीपक जलावें और उसमे एक इलाइची डालें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज कुंभ राशि की सेहत (Aquarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कुंभ राशि की महिलाओं को अपने पैरो का विशेष ध्यान देना होगा । आज के दिन आपको बिना किसी मतलब के मानसिक बेचैनी हो सकती है आज आपको बी पी का ध्यान देना होगा , नहीं तो आगे चलकर कोई गंभीर समस्या हो सकती है।
उपाय: भगवान गणेश जी की आज पूजा करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;