Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:23 AM IST
 aaj ka kumbh rashifal 10 january

Aaj Ka Kumbh Rashifal 10 January 2026: शनि देव की कृपा से कुंभ राशि की महिलाओं को मिलेगी नई दृष्टि, समाज में बढ़ेगा मान

कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज अनुशासन और सोच का दिन है। स्वराशि के स्वामी शनि देव आपको स्पष्ट दृष्टि देंगे। सामाजिक और प्रोफेशनल जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। आज लिए गए फैसले दूरगामी लाभ देंगे।
Editorial
Updated:- 2026-01-10, 08:20 IST

Aquarius Horoscope Today, 10 January 2026 : 10 जनवरी 2026, शनिवार का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए अनुशासन का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि है। आज शनिवार है, और कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। मकर राशि की तरह ही, कुंभ राशि पर भी आज अपनी ही राशि के स्वामी का दिन होने के कारण विशेष प्रभाव रहेगा। आज का दिन आपके लिए नया सोचने और पुराना समेटने का है। कुंभ राशि की महिलाएं स्वभाव से ,मॉर्डन और  इंडिपेंडेंट विचार  वाली होती हैं। आज शनि देव आपके इन विचारों को एक ठोस आधार देंगे। आज आपका  आलस्य दूर होगा। आज आप सामाजिक कार्यों, नेटवर्किंग या किसी कम्युनिटी  के साथ जुड़कर काम करने में बहुत एक्टिव  रहेंगी।

आज कुंभ राशि का प्रेम राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

प्रेम और रिश्तों के मामले में कुंभ राशि की महिलाएं दोस्ती को प्यार से ऊपर रखती हैं। विवाहित महिलाओं के लिए आज दांपत्य जीवन में एक शांत समझदारी बनी रहेगी। आज आप अपने पति से रोमांस की उम्मीद कम करेंगी। आप चाहेंगी कि वे आपके विचारों को सुनें और उस पर चर्चा करें। आज घर की जिम्मेदारियों को लेकर पति-पत्नी के बीच अच्छी ट्यूनिंग रहेगी। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज का दिन दिलचस्प हो सकता है। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो थोड़ा अजीब हो लेकिन जिसका दिमाग बहुत तेज हो। यह मुलाकात सोशल मीडिया या किसी सामाजिक समारोह में हो सकती है।अगर आप रिलेशन में हैं, तो आज अपने पार्टनर को बदलने की कोशिश न करें। आज किसी बात पर बहस करने से बचे।

आज कुंभ राशि का करियर राशिफल (Aquarius Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र पर आज कुंभ राशि की महिलाओं के लिए दिन  इनोवेशन का है। शनि देव आज आपको कड़ी मेहनत का फल देंगे अगर आप आईटी , साइंस, इंजीनियरिंग, डाटा एनालिसिस या एचआर के क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन आपके लिए शानदार है। आपके दिमाग में आज ऐसे आइडियाज आएंगे जो किसी पुरानी समस्या को चुटकियों में हल कर देंगे। आज आप ऑफिस गॉसिप में समय बर्बाद करने की बजाय अपने प्रोजेक्ट्स को समय से पहले पूरा करने पर ध्यान देंगी। जो महिलाएं अपना स्टार्टअप चला रही हैं या टेक्नोलॉजी  सेक्टर में बिजनेस करती हैं, उनके लिए आज लाभ के योग हैं। आज नेटवर्किंग  से बहुत फायदा होगा। किसी पुराने मित्र या सहयोगी की मदद से आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
उपाय: ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करते हुए पीपल के पेड़ के नीचे 7 बार परिक्रमा करें।

More For You

kumbh rashifal

आज कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Aquarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से कुंभ राशि की महिलाएं पैसे को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित नहीं रहतीं, लेकिन आज शनि आपको भविष्य के लिए पैसा जोड़ने की प्रेरणा देंगे।
आज आपकी कमाई का जरिया आपकी बुद्धि होगी। अगर आप कंसल्टेंसी या ऑनलाइन काम करती हैं, तो आज एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। शनि देव आज आपको ईमानदारी से कमाए गए धन का सुख देंगे।आज आपका इलेक्ट्रॉनिक  गैजेट्स खरीदने का कर सकता है। आज  दोस्तों पर या पार्टी में फिजूलखर्ची करने से बचें। आज किसी दोस्त को पैसा उधार देने से पहले दस बार सोचें। शनि के दिन दिया गया पैसा अक्सर रिश्तों को खराब करता है और वापस भी नहीं आता।
उपाय: आज किसी गरीब मजदूर को लोहे का कोई बर्तन या औजार दान करे।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज कुंभ राशि की सेहत (Aquarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में कुंभ राशि का संबंध पिंडलियों, एड़ियों और  ब्लड सर्कुलेशन  से होता है। शनि का प्रभाव इन अंगों में कमजोरी ला सकता है। आज पैरों में ऐंठन  या पिंडलियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। अगर आपको वेरिकोज़ वेंस  की समस्या है, तो आज ज्यादा देर खड़े न रहें। शनि के प्रभाव से शरीर में सुस्ती और ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो सकता है। इसके अलावा, ठंडी हवा से बचें, क्योंकि वात रोग परेशान कर सकता है। आज आप समाज या दुनिया की समस्याओं को लेकर चिंतित हो सकती हैं। यह आपको मानसिक तनाव आपको थका सकता है। अदरक वाली चाय और गर्म भोजन का सेवन करें।
उपाय: आज शाम को शनि चालीसा का पाठ करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;