
Kumbh Dainik Rashifal, 02 March 2026: 2 मार्च 2026, सोमवार का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए अपनी प्रैक्टिकल सोच को किनारे रखकर, प्यार और पार्टनरशिप का मजा लेने का है। आज चंद्रमा आपके छठे भाव से निकलकर आपके सातवें भाव शादी, पति, डेली बिजनेस, और पब्लिक डीलिंग के भाव यानी सूर्य की सिंह राशि में गोचर कर रहा है। सोमवार और आपके दांपत्य भाव में सिंह राशि का चंद्रमा यह एक बहुत ही ऊर्जावान और लकी योग है। आज दुनिया की भीड़ से ज्यादा, आपका फोकस अपने जीवनसाथी, बिजनेस पार्टनर और अपने सबसे करीबी लोगों पर होगा।
प्यार और दांपत्य जीवन के मामले में आज का दिन किसी हनीमून या बहुत ही खूबसूरत डेट जैसा है। सातवां भाव सीधे तौर पर आपके जीवनसाथी का होता है। आज पति-पत्नी के बीच की हर पुरानी शिकायत दूर हो जाएगी और दोनों के बीच गजब का आकर्षण रहेगा। बस एक बात का ध्यान रखें कि सिंह राशि के चंद्रमा के कारण रिश्ते में अपना ईगो बिल्कुल न लाएं। जो महिलाएं सिंगल हैं या जिनकी शादी की बात चल रही है, उन्हें आज परिवार के जरिए कोई बहुत ही प्रभावशाली और अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
उपाय: आज के दिन शिव मंदिर में जाकर शिव जी केवड़ा जल अर्पित करें।
नौकरी और काम-धंधे में आज पब्लिक डीलिंग और पार्टनरशिप से बहुत बड़ा फायदा होगा। सातवां भाव आपके रोज के बिजनेस और क्लाइंट्स का होता है। अगर आप अपना कोई बुटीक, ब्यूटी पार्लर, दुकान, या लोगों से सीधा जुड़ने वाला काम करती हैं, तो आज सोमवार के दिन आपको कोई बहुत बड़ा ऑर्डर या नया क्लाइंट मिल सकता है। आज काम में किसी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में लिया गया फैसला एकदम सही और फायदे वाला साबित होगा।
उपाय: आज के दिन किसी गौशाला में दान करें।

पैसों के मामले में आज का दिन जीवनसाथी या पार्टनर के जरिए किस्मत चमकने का है। सातवां भाव आपके बिजनेस से होने वाली रोज की कमाई का है। आज आपको अपने पति की तरफ से कोई कीमती गिफ्ट या पैसा मिल सकता है। अगर आप पति के साथ मिलकर कोई काम या इन्वेस्टमेंट करती हैं, तो उसमें फायदा होगा। आज फालतू चीजों पर पैसा बर्बाद करने के बजाय, आप घर की जरूरत या अपने बिजनेस को बढ़ाने पर खुशी-खुशी पैसा खर्च करेंगी।
उपाय: आज शाम के समय घर के मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
सेहत को लेकर आज आपको अपनी कमर के निचले हिस्से , किडनी और शरीर की गर्मी का विशेष ध्यान रखना होगा। सातवां भाव शरीर में नाभि के नीचे के हिस्से का होता है और सिंह राशि अग्नि तत्व है। आज बहुत ज्यादा गर्म तासीर वाली या मसालेदार चीजें खाने से बचें, वरना पेट में एसिडिटी या कमर/पैरों में हल्का दर्द या थकावट महसूस हो सकती है। आज पानी भरपूर मात्रा में पिएं। दिमागी रूप से आज आप बहुत ही खुश और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगी।
उपाय: आज स्नान वाले जल में थोड़ा सा गुलबजल मिश्रित करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।