Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:53 AM IST
image

Aaj Ka Kumbh Rashifal 01 January 2026: नए साल में कुंभ राशि के लिए खुलेंगे सफलता के बंद दरवाजे, पढ़ें कैसा रहेगा दिन

नए साल 2026 की शुरुआत कुंभ राशि वालों के लिए आत्मनिर्भरता और नए विचारों से लाभ लाएगी। आज पुराने कार्य पूरे होने के प्रबल योग हैं। प्रेम संबंधों में हल्के मतभेद संभव हैं, पर समझदारी से सुलझेंगे। करियर में नई योजनाएं और टेक्नोलॉजी से जुड़े अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, पर ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहें। स्वास्थ्य में मानसिक बेचैनी और त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-01-01, 10:21 IST

Kumbh Dainik Rashifal, 01 January 2026: नए वर्ष 2026 की शुरुआत में कुंभ राशि वालों के लिए आत्मनिर्भरता और नए विचार से लाभ होगा। काफी दिन से चले आ रहे कार्यों को आज पूर्ण करने के प्रबल योग है। भावना की अपेक्षा विवेक से निर्णय लेना सही रहेगा। आज कुंभ राशि की महिलाएं स्वतंत्र महसूस करेंगी। किसी भी कार्य को करने की इच्छा आज प्रबल होगी। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?

आज कुंभ राशि का प्रेम राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

प्रेम राशिफल की बात करें तो वर्ष 2026 की शुरुआत में आज कुंभ राशि की महिलाओं को अपने पार्टनर के साथ हल्के मतभेद हो सकते हैं। आज आप स्वतंत्रता की चाह रखेंगी, जिस कारण पार्टनर के साथ थोड़ी बहस संभव है, लेकिन अपनी समझदारी और बातचीत से आप उन्हें मना लेंगी। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को आज मानसिक तालमेल बनाने की आवश्यकता है। किसी भी विषय पर मतभेद हो सकता है, इसलिए हर बात को खुलकर और स्पष्ट रूप से रखें, क्योंकि छोटी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है। सिंगल महिलाओं को आज किसी भी तरह के नए रिलेशनशिप में नहीं आना चाहिए। जैसा चल रहा है, वैसा ही बनाए रखना बेहतर रहेगा।
उपाय: आज शिवजी को सरसों का तेल अर्पित करें।

आज कुंभ राशि का करियर राशिफल (Aquarius Career Horoscope Today)

करियर की दृष्टि से कुंभ राशि की महिलाएं आज नई योजनाएं बना सकती हैं। नौकरीपेशा महिलाओं का आज काम में मन कम लगेगा और किसी नए कार्य को लेकर बॉस से वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को आज नए अवसर मिल सकते हैं। सोशल मीडिया से जुड़े कार्य करने वालों को नई जॉब ऑफर मिलने के योग हैं। आज कुछ नया करने की कोशिश से सहकर्मियों को असहजता हो सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखें।
उपाय: आज नीले वस्त्र धारण करें।

More For You

kumbh rashifal

आज कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Aquarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन संतुलित, लेकिन सतर्कता मांगने वाला है। आय सामान्य रहेगी, जबकि खर्च अधिक हो सकते हैं। आज ऑनलाइन लेन-देन में फ्रॉड की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें। आज किसी भी प्रकार का नया निवेश न करें। शिक्षा से जुड़े कार्य करने वालों को आज लाभ हो सकता है। पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग हैं।
उपाय: आज लाल रंग के प्रयोग से बचें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज कुंभ राशि की सेहत (Aquarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कुंभ राशि की महिलाओं को मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है। त्वचा से जुड़ी समस्याएं और विशेष रूप से हड्डियों से संबंधित परेशानी सामने आ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। आज वाहन चलाते समय अतिरिक्त ध्यान दें।
उपाय: आज दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;