शनिदेव की आरती

शनिदेव की आरती

~~~ ✦✦ ~~ ✦ ~~ ✦✦ ~~~
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी।। जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुज धारी।
नीलांबर धार नाथ गज की आसवारी।। जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
क्रीट मुकुट शीश रजित दिपत है लिलारी।
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी।। जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
मोदक मिष्टान पान चढ़त है सुपारी।
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी।। जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
देव दनुज ऋषि मुनि सुमरित हर नारी।
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण है तुम्हारी।। जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
जय शनि देव महाराज की।
~~~ ✦✦ ~~ ✦ ~~ ✦✦ ~~~

सभी प्रसिद्ध आरती

गणपति से हनुमान जी तक सभी प्रसिद्ध आरतियों का पावन संग्रह एक ही स्थान पर। भक्ति में लीन होकर दिव्यता का अनुभव करें।

चुनें अपना राशिफल

जानिए अपने आने वाले भविष्य से जुड़ी सारी जानकारी। आपकी जन्मतिथि के अनुसार हम बताएंगे आपका राशिफल, एस्ट्रो रेमेडीज और एक्सपर्ट टिप्स।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।