लोगों के सबसे फेवरेट हिल स्टेशन्स में से एक मनाली में आप खूबसूरत वादियों को देखने के साथ कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी ट्राई कर सकते हैं। आइए जानें-
ट्रैकिंग
यहां आप पहाड़ों और जंगलों के बीच ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। इसको करते हुए आपको यहां के खूबसूरत नजारे देखने का भी मौका मिलेगा। यहां कई जगहों पर ये एक्टिविटी करवाई जाती है।
पैराग्लाइडिंग
इस एक्टिविटी को करने का अपना ही एक अलग मजा है। इसे आप गाइड के साथ बेफिकर होकर ट्राई कर सकते हैं। इससे आपको यहां के सबसे खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।
स्नो स्कूटर
खूबसूरत बर्फ के बीच स्कूटर चलाना एक बेहद रोमांचक एक्टिविटी है। इसे मनाली जाकर आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। सोलांग घाटी में आप इसे आजमा सकते हैं।
जिपलाइनिंग एक्टिविटी
ऊंचे पहाड़ों और जंगलों के बीच जिपलाइनिंग का अपना ही एक अलग मजा है। मनाली में आप ट्रेनर की मदद से बहुत मजे के साथ इस एक्टिविटी को कर सकते हैं।
स्कीइंग
मनाली जाकर बर्फ की चादर पर स्कीइंग एक्टिविटी नहीं की, तो आपका सफर अधूरा है। रोहतांग पास में आप इस एक्टिविटी को बहुत कम बजट में ट्राई कर सकते हैं।
रिवर क्रॉसिंग
अगर आपको खतरनाक खेल खेलने में बहुत मजा आता है, तो आपको रिवर क्रॉसिंग जरूर करनी चाहिए। इसमें आपको रस्सी के सहारे नदी पार करनी होती है। मनाली के वन विहार और सोलंग घाटी में ये एक्टिविटी होती है।
आप भी करें ट्राई-
अगर आपको भी नई और रोमांचक चीजें करना बहुत पसंद है, तो मनाली जाकर आपको ये गजब की एडवेंचर एक्टिविटीज जरूर ट्राई करनी चाहिए। इससे आपका मनाली ट्रिप शानदार हो जाएगा।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com