एक ही गोत्र में शादी करने से क्या समस्याएं आती हैं?


Pragati Pandey
10-03-2025, 13:00 IST
gbsfwqac.top

    हिंदू धर्म में शादी 16 संस्कारों में से 1 मानी जाती है। शादी के पहले कई सारी चीजों को देखना पड़ता है, जिसमें गोत्र भी शामिल है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि एक ही गोत्र में शादी करने से क्या नुकसान होता है। इस बारे में हमें नारद संचार के ज्योतिष अनिल जैन जी ने जानकारी शेयर की है।

विवाह के लिए गोत्र का महत्व

    हिंदू धर्म में एक ही गोत्र में शादी करने की मनाही होती है। अगर कोई लड़का-लड़की आपस में शादी करना चाहते हैं, तो उनका गोत्र अलग होना जरूरी होता है। सगोत्री विवाह करने से जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।

एक गोत्र में विवाह क्यों नही करते हैं?

    एक ही गोत्र में विवाह करने के लिए इसलिए मना किया जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि एक गोत्र होने से पूर्वज भी एक हो सकते हैं। ऐसे में अगर किसी लड़के और लड़की की शादी होती है, तो वह भाई-बहन हो सकते हैं।

एक गोत्र में विवाह करने से क्या होता है?

    अगर एक गोत्र में विवाह न करने की पीछे वैज्ञानिक कारण की बात करें, तो वह भी ठोस कारण सामने रखते हैं। एक गोत्र में विवाह करने से  DNA भी सेम हो सकता है। इस वजह से बच्चे पैदा करने में समस्या हो सकती है।

कितने गोत्र छोड़कर शादी करनी चाहिए?

    हिंदू धर्म में जब लोग शादी करते हैं, तो उन्हें 3 गोत्र छोड़कर ही शादी करने की सलाह दी जाती है। अपना गोत्र, माता का गोत्र और पिता का गोत्र छोड़कर ही शादी करना चाहिए। इन गोत्रों में शादी करने से समस्याएं आ सकती हैं।

गोत्र कितनी पीढ़ी के बाद बदलता है?

    आज के समय में लोग सगोत्री विवाह कर रहे हैं। दरअसल, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि 7 पीढ़ी के बाद गोत्र में परिवर्तन हो जाता है। ऐसे में अगर कोई सगोत्री विवाह करना चाहे, तो कर सकता है।

सगोत्री विवाह न करने का वैज्ञानिक कारण

    विज्ञान की मानें, तो भी सगोत्री विवाह करने से मना किया जाता है। दरअसल, आनुवंशिक समस्या और Hybrid DNA की वजह से बच्चे पैदा करने में समस्या हो सकती है। इसके साथ ही बच्चों के जीवन में भी समस्याएं हो सकती है।

सगोत्री विवाह कैसे करें?

    आज के समय में लोग एक ही गोत्र में विवाह कर लेते हैं। ऐसे में एक ही गोत्र में विवाह करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही अगर एक ही गोत्र में विवाह कर रहे हैं, तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

    एक गोत्र में विवाह न करने के पीछे ये कारण हो सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik