गंगा स्नान करते हुए न करें ये 5 काम, हो सकते हैं कंगाल


Nikki Rai
29-05-2024, 13:07 IST
gbsfwqac.top

    हिंदू धर्म में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गंगा स्नान करने से इंसान के सभी पाप मिट जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं गंगा स्नान करने के कुछ नियम भी हैं। आइए आज जानते हैं गंगा स्नान करते हुए क्या नहीं करना चाहिए?

शरीर के मैल न धोएं

    गंगा स्नान करते हुए कभी भी उसमें अपने शरीर का मैल नहीं धोना चाहिए। इसके अलावा गंगा में नहाते हुए शैंपू या साबुन का इस्तेमाल भी बिल्कुल न करें।

शरीर को पोंछे न

    गंगा स्नान के बाद शरीर पर लगे पानी को नहीं पोछना चाहिए। यह शुद्ध जल अपने आप ही शरीर से सूख जाना चाहिए।

कपड़े न धोएं

    यदि आप गंगा में स्नान करने जा रहे हैं, तो वहां भूल से भी कपड़े धोने की गलती न करें। इससे आपको पाप लगेगा।

गंदगी न फैलाएं

    गंगा में माला, फूल या किसी भी तरह का कूड़ा कचरा नहीं फेंकना चाहिए। इससे आप पाप के भागी बनते हैं।

अस्थियां न बहाएं

    गंगा स्नान करते हुए अपने अन्य कामों को निपटाने के बारे में न सोचे। बहुत से लोग उसमें अस्थियां बहाने लगते हैं। ऐसी भूल आप न करें।

पीरियड्स में न नहाएं

    गंगा स्नान करते समय पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में अगर आप पीरियड्स में हैं, तो स्नान करने से बचें। इस गलती से आपको भारी नुकसान हो सकता है।

कितनी बार डुबकी लगानी चाहिए?

    डुबकी के वक्त मां गंगा का ध्यान कर हर हर गंगे के नारे के साथ 3, 5 या 7 बार डुबकी लगानी चाहिए। इस दौरान मां गंगा से मन ही मन अपने सारे कष्ट और पापों के नाश की कामना जरूर करें।

    गंगा स्नान करते हुए आपको भी कुछ काम करने से बचना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com