तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से क्या होता है?
Jyoti Shah
25-04-2024, 10:30 IST
gbsfwqac.top
बहुत सी महिलाओं को हाथ की उंगलियों में अंगूठी पहनने का शौक होता है। जिन्हें वे बिना सोचे समझे किसी भी उंगली में पहन लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में सोने की अंगूठी पहनने के कुछ नियम बताए गए है? इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनते हैं, तो इससे क्या होता है। इस बारे में हमें ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानकारी प्राप्त हुई है।
तर्जनी उंगली में अंगूठी
माना जाता है कि तर्जनी उंगली यानी अंगूठे के बगल वाली पहली उंगली में सोने का छल्ला या अंगूठी पहनना बहुत शुभ होता है।
सोने की अंगूठी के लाभ
इस धातु को स्वास्थ्य, समृद्धि और विकास से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में अगर आप तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनती हैं, तो इससे समृद्धि आती है।
मां लक्ष्मी की कृपा
ज्योतिष के अनुसार अगर कोई व्यक्ति तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी धारण करता है, तो इससे मां लक्ष्मी की कृपा उस पर बनी रहती है।
घर में सुख-समृद्धि
तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
जीवन में तरक्की
कहा जाता है कि अगर आप तर्जनी उंगली में सोने का छल्ला या अंगूठी पहनते हैं, तो इससे जीवन में तरक्की हासिल हो सकती है।
अच्छा स्वास्थ्य
सोने को स्वास्थ्य से जुड़ा माना गया है। ऐसे में तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी धारण करने से स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।
जीवन में सकारात्मकता
अगर आप तर्जनी उंगली में सोने का छल्ला धारण करते हैं, तो इससे जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता बनी रहती है।
तर्जनी उंगली में सोने की रिंग पहनना शुभ माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।