हिंदू धर्म में हल्दी को शुभ या मांगलिक कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका संबंध बृहस्पति देव से माना जाता है। वहीं, इसका दान करने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए, जानते हैं Life Coach और Astrologer Sheetal Shapaira से हल्दी का दान करने से क्या होता है?
शादी का योग बनता है
अगर शादी में देरी हो रही है, तो गुरुवार के दिन हल्दी का दान करने से जल्दी शादी के योग बनने लगते हैं। इससे जीवनसाथी की तलाश जल्द पूरी हो सकती है।
भगवान प्रसन्न होते हैं
मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन हल्दी का दान शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों पर उनका आर्शीवाद बना रहता है।
ग्रह मजबूत होता है
अगर ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, तो जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। इसके लिए हल्दी का दान करना अच्छा माना जाता है।
घर में बरकत आती है
हल्दी का दान करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। इससे घर में धन संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं।
सकारात्मकता आती है
घर में कलह की स्थिति दूर करने के लिए गुरुवार के दिन हल्दी का दान किया जा सकता है। इससे घर में नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
परेशानियां दूर करे
जीवन में आने वाली कई तरह की परेशानियों को कम करने के लिए हल्दी का दान करना चाहिए। इससे आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है।
स्वास्थ्य सही रहता है
हल्दी का दान करने से परिवार के सदस्यों की सेहत भी सही रहती है। माना जाता है कि इससे बीमारियां दूर रहती हैं और घर में खुशहाली आती है।
हिंदू धर्म में हल्दी का दान करना काफी शुभ और लाभदायक माना गया है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।