घर में काली माता की मूर्ति रखने से क्या होता है?


Sneha Sharma
17-02-2025, 18:55 IST
gbsfwqac.top

    हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा का विशेष महत्व है, और उनमें से काली मां की पूजा भी बहुत श्रद्धा से की जाती है।

घर में काली माता की मूर्ति रखने से क्या होता है?

    हालांकि, कई लोग घर में अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां रखते हैं, तो क्या आप काली मां की मूर्ति घर में रख सकते हैं, यह सवाल अक्सर उठता है। चलिए इसके बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से ।

काली मां का रौद्र रूप

    आपको बता दें कि घर में काली मां की रौद्र रूप वाली मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। अगर काली माता किसी का वध करती हुई दिख रही हो, तो ऐसी मूर्ति घर में स्थापित करना उचित नहीं है।

घर की शांति हो सकती है भंग

    हिंदू शास्त्रों के अनुसार, ऐसी मूर्तियों से घर की शांति भंग हो सकती है। इसके बजाय, आपको काली मां की शांत और कृपालु रूप वाली मूर्ति घर में स्थापित करनी चाहिए।

घर में मां काली की तस्वीर

    मूर्ति की तरह ही वस्तु शास्त्र के अनुसार घर में मां काली को रौद्र रूप की तस्वीरें भी नहीं रखनी चाहिए। इस मूर्ति और तस्वीरें का उपयोग तंत्र साधना में अधिक किया जाता है। इसके लिए आप घर में मां के रौद्र रूप की प्रतिमा न रखें।

भगवान शिव का रौद्र रूप,

    काली माता की मूर्ति के अलावा, घर में भगवान शिव के रौद्र रूप, नटराज की मूर्ति भी नहीं रखनी चाहिए। नटराज रूप में भगवान शिव तांडव कर रहे होते हैं, जो घर के लिए शुभ नहीं माना जाता है। तांडव का रूप उग्र और विनाशकारी होता है, इसलिए इसे घर में स्थापित करने से घर की शांति और सुख-समृद्धि पर विपरीत असर पड़ सकता है।

शनि देव की मूर्ति

    इसके साथ ही, शनि देव की मूर्ति भी घर में नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि शनि देव की आंखों में देखना या उनका पूजन सही तरीके से न करना जीवन में कष्ट का कारण बन सकता है। शनि देव को घर में रखने से पहले विशेष ध्यान और पूजा विधि का पालन करना आवश्यक है, अन्यथा यह नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

    घर में काली मां की रौद्र रूप वाली मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva