आर्थिक तंगी बढ़ा सकता है इन चीजों का गलत इस्तेमाल


Megha Jain
20-07-2023, 18:30 IST
gbsfwqac.top

    घर की हर छोटी से छोटी चीज में वास्तु शामिल होता है। इन्हीं में कुछ चीजें कैंची और झाड़ूं जैसी भी हैं, जो आर्थिक संपन्नता और समृद्धि के द्वार को खोलती हैं। ये चीजें भाग्यशाली भी बना सकती हैं, लेकिन साथ ही इनके गलत इस्तेमाल से इंसान आर्थिक मोर्चे पर कंगाल भी हो सकता है। आइए, ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से उन चीजों के बारे में जानते हैं -

पायदान

    घर में पायदान को बिछाने से खुशियों के द्वार खुलने लगते हैं। इसके लिए इसे हमेशा साफ रखना चाहिए।

न हो पायदान ऐसा

    घर के पायदान को बिछाने से मुश्किलें भी आ सकती हैं। इसके लिए इसे हमेशा साफ रखें। ये कटा-फटा नहीं होना चाहिए। इससे दुखों को सामना करना पड़ सकता है।

चाकू

    चाकू को हमेशा किचन में उल्टा रखना चाहिए। इसकी धार को हमेशा नीचे की तरफ होना चाहिए। इससे संतान पक्ष बेहतर बना रहता है।

ऐसा चाकू न रखें

    घर में बिना धार वाला या जंग वाला चाकू नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। बड़ा चाकू रखने से शादी-शुदा जिंदगी पर बुरा असर पड़ सकता है।

कैंची

    कैंची से घर के रिश्तों में बड़ी भूमिका निभाती हैं। घर में कभी भी खाली कैंची नहीं चलानी चाहिए। इसके साथ ही दूसरों को भी कैंची न दें।

झाड़ू

    झाड़ू को रुपयों-पैसों से जोड़ा जाता है। इसका अनादर करना, पैर लगाना, फेंकना या घर में टूटी झाड़ूं रखना परेशानियां को बढ़ा सकता है।

झाडू़ का इस्तेमाल

    वास्तु के मुताबिक, घर में झाड़ूं को छिपाकर रखना चाहिए। सूर्यास्त के समय और बाद में झाड़ू लगाना दरिद्रता का प्रभाव बढ़ा सकता है।

    अगर आपको भी अपने घर में सुख-समृद्धि बनाए रखनी है, तो इन चीजों का सही से इस्तेमाल करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।