क्या आप भी फेंक देते हैं इस महंगे फल के छिलके? जानें फायदे
Lakshita Negi
16-01-2025, 09:50 IST
gbsfwqac.top
क्या आप भी एवोकाडो खाने के बाद उसके छिलके फेंक देते हैं? एवोकाडो का फल तो सेहत के लिए अच्छा होता ही है, लेकिन इसके छिलकों को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानें एवोकाडो के छिलकों को किन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।
एवोकाडो के छिलकों का स्क्रब
एवोकाडो का छिलकों को स्किन के लिए इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसका खुरदुरा टेक्सचर डेड स्किन को हटाने में मदद करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है।
बालों के लिए एवोकाडो के छिलके
एवोकाडो के छिलकों में फैटी एसिड और न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो बालों को स्ट्रांग और शाइनी बनाते हैं। छिलके को बालों की जड़ों पर रगड़ें और थोड़ी देर के बाद वॉश कर लें।
पौधों के लिए खाद
एवोकाडो के छिलकों को सुखाकर इससे घर के प्लांट्स के लिए नेचुरल खाद बनाई जा सकती है। इसमे मौजूद तत्व मिट्टी को उपजाऊ बनाता है और पौधों को हेल्दी तरीके से बढ़ने में मदद करता है।
एवोकाडो पील की डिटॉक्स ड्रिंक
एवोकाडो के छिलकों को पानी में उबालकर एक डिटॉक्स ड्रिंक बना लें। इसे पीने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलेगी। यह ड्रिंक इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी फायदेमंद होती है।
किचन क्लीनिंग में इस्तेमाल
एवोकाडो का छिलका किचन की ग्रीस और दाग को हटाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल किचन की सफाई करने के लिए नेचुरल क्लीनर की तरह किया जा सकता है।
नहाने के पानी में मिक्स करें
एवोकाडो के छिलकों में कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे नहाने के पानी में मिलाने से स्किन मॉइस्चराइज होती है। इसे नहाने के लिए रखे पानी में मिलाकर नहाएं।
आप भी इन तरीकों से इस महंगे फल के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको हमारी स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए herzindgi.com पर क्लिक करें।