ऐश्वर्या राय के पास हैं ये बेशकीमती चीजें


Yashasvi Yadav
02-02-2023, 17:36 IST
gbsfwqac.top

    बॉलीवुड सितारे अपनी लग्जरी लाइफ से अक्सर लोगों को प्रभावित करते हैं। उसमें भी यह कि जो सितारा जितना मशहूर होगा उसकी चीजें भी उतनी महंगी होंगी। आज हम आपको बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के पास मौजूद बेशकीमती चीजों के बारे में बताएंगे।

शादी की साड़ी

    ऐश्वर्या राय बच्‍चन और अभिषेक बच्चन की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। अपनी शादी में ऐश्वर्या राय ने फैशन डिजाइनर नीता लूला की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। उनकी साड़ी के बॉर्डर पर गोल्ड वर्क और स्वारोस्की क्रिस्टल वर्क किया गया था। इस साड़ी की कीमत 75 लाख रुपए थी।

इंगेजमेंट रिंग

    ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की इंगेजमेंट न्‍यू यॉर्क में हुई थी। हालांकि, अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्‍म 'गुरु' के सेट पर एक नकली अंगूठी के साथ प्रपोज किया था मगर, इंगेजमेंट में अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को 53 कैरेट के सॉलिटेयर जड़ी अंगूठी पहनाई थी। इस अंगूठी की कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई थी।

लैविश अपार्टमेंट

    वैसे तो ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन शादी के बाद से मुंबई स्थित अपने घर 'जलसा' में ही रहते हैं मगर, मुंबई में उनके पास 21 करोड़ रुपए का एक और घर भी है। ऐश्वर्या-अभिषेक के पास एक फ्लैट मुंबई स्थित Skylark Towers के 37वें फ्लोर पर भी है। सनटेक रियलिटी में जो घर ऐश्वर्या राय के पास है उसकी कीमत 21 करोड़ रुपए है।

दुबई में विला

    ऐश्वर्या राय और अभिषेक के पास दुबई के Jumeirah Golf Estates स्थित Sanctuary Falls में एक विला भी है। इस विला में Scavolini designer किचन है साथ ही सुख सुविधा के सारे साधन हैं। इसके कीमत 15 करोड़ रुपए बताई गई है।

कार कलेक्‍शन

    ऐश्वर्या राय बच्चन के पास 3.12 करोड़ रुपए की Bentley CGT कार है। इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय 2.35 करोड़ रुपए की Mercedes Benz S500 की मालकिन भी हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या राय के पास 1.12 करोड़ रुपए की Audi 8L भी है। ऐश्वर्या अक्सर ही इस कार से बेटी आराध्‍या को स्कूल ड्रॉप करने भी जाती हैं।

कई स्टार्टअप में किया है इन्वेस्ट

    ऐश्वर्या राय ना सिर्फ एक अच्छी एक्टर बल्कि बिजनेस वुमन भी हैं। बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या ने कई स्टार्टअप में इन्वेस्ट किया हुआ है। वहीं अगर उनकी फिल्मों से होने वाली कमाई के बारे में बात करें तो वो भी काफी ज्यादा है।

फिल्म के लिए करोड़ो रुपए तक करती हैं चार्ज

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या एक फिल्म के 10-12 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा वह कई सारी ब्रांड इंडोर्समेंट और एडवर्टाइजमेंट में भी काम करती है।

    तो ये थी ऐश्वर्या राय के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।