पूजा में फूल क्यों चढ़ाए जाते हैं? जानें


Nikki Rai
17-06-2023, 13:38 IST
gbsfwqac.top

    हिंदू धर्म की मान्‍यताओं के अनुसार, भगवान की पूजा में पुष्‍पों का खास महत्व होता है। आपने पूजा करते हुए भगवान को फूल तो जरूर चढ़ाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर भगवान के आगे फूल क्यों चढ़ाए जाते हैं। आइए जानें इसके पीछे का रहस्य-

क्या है पुष्प

    शास्‍त्रों के अनुसार, पुष्‍प उसे कहते हैं कि जिसको भगवान के चरणों में अर्पित करने पर पुण्य की वृद्धि, पापों का नाश व प्रचुर मात्रा में उत्तम फलों की प्राप्ति होती है।

चरणों में फूल

    शास्‍त्रों में बताया है कि भगवान का श्रृंगार करते समय पुष्‍प सदैव मस्‍तक पर सजाए जाने चाहिए और पूजा करते समय पुष्‍प को ईश्‍वर के चरणों में समर्पित करना चाहिए।

भगवान होते हैं प्रसन्न

    ऐसी मान्‍यता है कि भगवान को सोना-चांदी, हीरे-जवाहरात आदि चढ़ाने से वे उतना प्रसन्न नहीं होते हैं जितना कि वे एक पुष्प चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं। फूलों की तुलना में माला चढ़ाने से दोगुना फल मिलता है।

क्यों चढ़ाया जाता है

    दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी की वृद्धि होती है। अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। परिवार में मंगल होता है।

पुष्प क्यों चढ़ाएं

    पुष्पों की सुगंध की तरह मनुष्य की कीर्ति सब जगह फैलती है। मन प्रसन्न रहता है। मनुष्य के तेज और बल की वृद्धि होती है।

आती है सकारात्मकता

    फूलों से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। ऐसे में पूजा में फूल चढ़ाने से मन को शांति की प्राप्ति होती है।

भगवान का श्रृंगार

    पुराणों में वर्णित है कि आदिकाल से फूल देवी-देवताओं का प्राकृतिक श्रृंगार माने गए है।

    क्या आपको पूजा में फूलों को महत्व पता था। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com