परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रिश्ता इन दिनों सुर्खियों में है। अगर आप दोनों के रिश्ते की शुरुआत कहां से हुई थी यह जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें।
कौन हैं राघव चड्ढा
राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। इसके साथ-साथ राघव आम आदमी पार्टी के और भी कई पदों को संभालते हैं।
परिणीति और राघव की लव स्टोरी
कहा जा रहा है कि परिणीति और राघव की लव स्टोरी की शुरुआत पंजाब से शुरू हुई है।
शूटिंग के दौरान हुई मुलाकात
परिणीति पंजाब में शूट कर रही थीं। इसी दौरान उनकी किसी काम की वजह से राघव से मुलाकात हुई।
बातचीत से गहरा होता गया रिश्ता
एक बार मिलने के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को एक दूसरे की कंपनी पसंद आई और रिश्ता गहरा होता चला गया।
किसने लगाई रिश्ते पर मुहर
हार्डी संधु ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान यह कंफर्म किया किया दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
कब होगी शादी
कपल के तरफ से शादी और सगाई से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इस बारे में जानने के लिए आपको इंतजार करना होगा।
फैंस कर रहे हैं पसंद
फैंस दोनों के रिश्ते को बहुत पसंद कर रहे हैं। दोनों के अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
तो ये थी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की लव स्टोरी। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।