LGBTQ पर अधारित बॉलीवुड की फिल्में


Smriti Kiran
02-06-2023, 11:15 IST
gbsfwqac.top

    फिल्मों को समाज का दर्पण माना जाता है क्योंकि इनमें सामाजिक मुद्दों को बखूबी पेश किया जाता है, जिनपर लोग खुलकर बात करने से घबराते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानें समलैंगिकता पर अधारित कुछ फिल्मों के बारे में-

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' मूवी

    2020 में आई यह फिल्म एक गे कपल पर अधारित है। पूरी मूवी में गे कपल का रोल करने वाले आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार को दिखाया संघर्ष करते हुए दिखाया गया है।

'चंडीगढ़ करे आशिकी' मूवी

    'चंडीगढ़ करे आशिकी' फिल्म में आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर के साथ रोमांस करते नजर आए हैं। इस फिल्म में वाणी ने ट्रासजेंडर का रोल किया है और इनके संघर्ष को बखबू दिखाया गया है।

'कपूर एंड सन्स' मूवी

    साल 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म में समलैगिंक लोगों को लेकर रूढ़ीवादी सोच को दिखाया गया है। इस फिल्म में फवाद खान लीड रोल नजर आए थे।

'अलीगढ़' मूवी

    हंसल मेहता की यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। समलैंगिक रिश्तों के मुद्दे को बखूबी दिखाती यह फिल्म साल 2016 में आई थी, जिसमें मनोज बाजपेयी ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था।

'बॉम्बे टॉकीज' मूवी

    साल 2013 में रिलीज हुई 'बॉम्बे टॉकीज' मूवी में एक गे कपल की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और सकीब सलीम मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

'फायर' मूवी

    1996 में बनी इस फिल्म में लेस्बियन रिलेशनशिप को दिखाया गया था। इस फिल्म में शबाना आजमी और नंदिता दास, दोनों ने मुख्य किरदार निभाया था।

फिल्म 'दायरा'

    अमोल पालेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1977 सा रिलीज हुई थी। उस समय ऐसी फिल्में बनाना एक चैलेंजिंग काम था। इसमें समाज की रूढ़ीवादी सोच को दिखाया गया है।

    इस फिल्मों के अलावा माय ब्रदर निखिल, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, मार्गरिटा विद द ए स्ट्रॉ आदि फिल्में भी LGBTQ पर अधारित है। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com