इन चीजों को घर में रखें, होगी बरकत


Smriti Kiran
26-05-2022, 10:36 IST
gbsfwqac.top

    वास्तु के अनुसार, कुछ चीजों को घर में रखने से दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है तो आइए जानें उन चीजों के बारे में, जिन्हें घर में रखने से बरकत आती है-

पानी की टंकी की दिशा

    पानी की टंकी को घर के छत पर पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे घर की वित्तीय समस्याएं दूर होती हैं।

धातु की मछली व कछुवा

    वास्तु के अनुसार घर में धातु की बनी हुई मछली और कछुवा को रखना शुभ माना जाता है। इससे घर की गरीबी दूर होती है और खुशहाली आती है।

तोते की तस्वीर

    घर पर तोते की तस्वीर लगाने से बरकत आती है। साथ ही इस तस्वीर का पढ़ाई करने वाले बच्चों पर अच्छा असर पड़ता है।

मां लक्ष्मी की तस्वीर

    कमल पर मां लक्ष्मी विराजमान हों और सोने के सिक्के गिरा रहीं हों, ऐसी तस्वीर को घर के उत्तर दिशा की ओर रखने से सुख-समृद्धि आती है।

पिरामिड

    तांबे, चांदी और पीतल का बना हुआ पिरामिड घर पर रखने से घर की दरिद्रता दूर होती है। इसे डायनिंग रूम में रख सकती हैं।

पानी से भरा मटका

    पानी से भरा घड़ा, मटका या सुराही को घर के उत्तर दिशा की ओर रखें। इससे धन की कमी नहीं होती है, लेकिन ध्यान रखें कि पानी का मटका कभी खाली नहीं हो।

मोर पंख

    मोर का पंख घर में रखने से बरकत के साथ-साथ पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इसे लिविंग रूम में नहीं, पूजा घर में रखें।

गणेश जी की तस्वीर

    घर के उत्तर या पूर्व दिशा में नृत्य करते हुए गणेश जी की फोटो लगाएं। इससे घर में खुशहाली आती है। वास्तु के अनुसार यह बेहद शुभ माना जाता है।

तुलसी का पौधा

    घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं और इसे हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में ही रखें। रोज सुबह जल चढ़ाएं और शाम में दीप जलाएं।

शू-स्टैंड

    वास्तु के अनुसार घर के प्रवेश द्वार पर शू-स्टैंड न लगाएं। साथ ही इसे खुला न रखें। इसे लगाने के लिए सही दिशा पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम है।

बंद घड़ियां

    घर में कभी भी बंद घड़ियां न रखें। वास्तु के अनुसार बंद घड़ियां घर के लोगों के विकास में बाधा बनती हैं। साथ ही इससे धन का आगमन भी रुक जाता है।

    वास्तु के इन आसान उपायों को आजमा कर आप अपने घर में सुख, समृद्धि और शांति ला सकते हैं। किसी तरह की विशेष जानकारी के लिए वास्तु एक्सपर्ट की सलाह लें।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com