पौधों की रुकी ग्रोथ को बढ़ाने के लिए करें ये 4 काम
Jyoti Shah
31-08-2024, 17:00 IST
gbsfwqac.top
अपने घर को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने के लिए लोग तरह-तरह के पौधे अपने घर में लगाते हैं। लेकिन कई बार कुछ कारणों के चलते इनकी ग्रोथ होनी कम या बंद हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से पौधों की रुकी हुई ग्रोथ को दोबारा बढ़ाया जा सकता है। आइए जानें इस बारे में-
प्याज के छिलके
अपने पौधों की रुकी हुई ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप प्याज के छिलकों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पानी में इन्हें 3 दिन तक बंद करके रखें और फिर, इसे पौधों की जड़ में डाल दें।
चाय पत्ती
बची हुई चायपत्ती से चीनी पूरी तरह अलग करने के बाद इन्हें सुखा लें। अब इस जैविक खाद को पेड़-पौधों की जड़ों में डालें। इससे पौधों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है।
एक गमले में एक पौधा लगाएं
अगर आपने एक ही गमले में कई पौधे लगाए हैं, तो इन्हें एक-एक गमले में शिफ्ट कर लें। ऐसा करने से पौधों की जड़ें सही तरीके से फैल पाएंगी, जिससे इनकी ग्रोथ बढ़ने लगेगी।
समय-समय पर पानी डालें
पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए उनमें समय-समय पर पानी डालना जरूरी होता है। साथ ही, इस बात का भी ख्याल रखें कि आप पौधों में जरूरत से ज्यादा पानी न डाल दें।
सही धूप दिखानी है जरूरी
अपने प्लांट्स की ग्रोथ बढ़ाना चाहती हैं, तो इन्हें रोजाना कुछ देर धूप जरूर दिखाएं। पर्याप्त मात्रा में पौधों को रोशनी मिलने से ये बढ़ने शुरू हो सकते हैं।
प्राकृतिक खाद
बाजार से केमिकल वाले फर्टिलाइजर खरीदकर लाने से बेहतर है कि आप घर पर बने प्राकृतिक खाद को पौधों में डालें। इसके लिए आप गाय के गोबर की मदद ले सकती हैं।
मिट्टी बदलें
कई बार मिट्टी की गुणवत्ता खराब होने पर भी यह सही ढंग से ग्रोथ नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप गमले की मिट्टी को बदल सकते हैं या उसमें खाद डाल सकते हैं।
इन तरीकों से पौधों की ग्रोथ को बढ़ाया जा सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।