बर्तनों पर नए जैसी चमक के लिए घर पर बनाएं यह लिक्विड, त्वचा भी नहीं होगी खराब
Lakshita Negi
23-12-2024, 17:30 IST
gbsfwqac.top
आज के टाइम में मार्केट में मिलने वाली हर चीज में केमिकल मिले होते हैं। ऐसे ही डिश वॉशर में केमिकल्स के कारण हाथों को काफी नुकसान हो जाता है। इससे बचने के लिए और सॉफ्ट हाथों के लिए हम आपको एक नेचुरल डिश वॉश बनाने का तरीका बताएंगे।
डिश वॉश बनाने की सामग्री
इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी। इसके लिए नींबू का रस, सेंधा नमक और सिरका ले लें। इस डिश वॉश से आपके हाथों को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, साथ ही बर्तनों में भी नई जैसी चमक आएगी।
डिश वॉश बनाने की विधि
एक बर्तन में दो नींबू का रस निकाल लें। इसमें 2 चम्मच सेंधा नमक डालें और एक कप वाइट सिरका डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिक्सचर को एक खाली बोतल में भर लें।
बर्तनों की जिद्दी चिकनाई से छुटकारा
घर पर बने इस नेचुरल डिशवॉश से बर्तनों के जिद्दी दाग आसानी से हट जाते हैं। बर्तनों से तेल की चिकनाहट को हटाने के लिए फायदेमंद होता है।
बर्तनों की चमक और सफाई नई जैसी
वाइट सिरका बर्तनों पर जमी हुई सफेद परत और पानी के दाग को हटाने में मदद करता है। इससे बर्तनों पर नई जैसी चमक आ जाती है और बर्तनों की बदबू भी खत्म हो जाती है।
हेल्थ के लिए नेचुरल डिशवॉश
यह घर पर बना डिशवॉश केमिकल-फ्री होता है, इससे बर्तन धोने से कई हानिकारक एलिमेंट्स नहीं बचते हैं। यह आपके और आपके परिवार के लिए सेफ है।
नेचर फ्रेंडली
घर पर बना यह डिशवॉश नेचर के लिए भी सेफ है, क्योंकि इसमें किसी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसे बनाने से नदियों को भी कोई डैमेज नहीं होता है।
सस्ता और टिकाऊ डिशवॉश
मार्केट में मिलने वाले महंगे डिशवॉश के मुकाबले यह बहुत किफायती होता है। सिर्फ तीन चीजों को मिलाकर बनाया गया यह डिशवॉश लंबे टाइम तक चलता है।
आप भी बाजार में मिलने वाले केमिकल से बने डिशवॉश को फेंके और घर पर इस नेचुरल डिशवॉश को बनाएं। अगर आपको हमारी स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए herzindgi.com पर क्लिक करें।