पौराणिक काल से ही हिंदू धर्म में कई मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें शुभ और अशुभ से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि किसी भी चीज को खरीदने का सही दिन और समय होता है। ऐसे में हम बताने जा रहे हैं कि सोमवार के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए।
अनाज
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सोमवार के दिन अनाज खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इसके साथ ही अध्ययन से जुड़ी चीजें जैसे किताब-कॉपी, पेन आदि नहीं खरीदने चाहिए।
इलेक्ट्रॉनिक सामान
सोमवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन खरीदी गईं ये चीजें ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलती हैं।
कला से जुड़ी चीजें
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सोमवार के दिन कला से संबंधित सामान जैसे रंग, ब्रश, वाद्य यंत्र आदि नहीं खरीदने चाहिए।
गाड़ी
शास्त्रों के अनुसार सोमवार के दिन नई गाड़ी खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में इस दिन कार खरीदने से बचना चाहिए।
सफेद वस्तुएं खरीदें
सोमवार के दिन सफेद रंग की चींजे खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। घर में व्हाइट कलर से जुड़ी चीजें लाने से सुख-समृद्धि आती है।
एक्वेरियम घर लाएं
कहा जाता है कि सोमवार को एक्वेरियम खरीदना अच्छा होता है। मान्यता के अनुसार इसे खरीदने से ग्रहों के दोष दूर हो सकते हैं।
भगवान शिव की कृपा
सोमवार का दिन दवों के देव महादेव का विशेष दिन माना जाता है। ऐसे में इस दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाने और खीर का भोग लगाने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है।
माना जाता है कि सोमावर का व्रत रखने या शिवजी की पूजा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com पर।