हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। इसी वजह से गौ मूत्र, उसके गोबर और उसके दूध को पवित्र माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गाय से जुड़े कुछ उपाय करने से जीवन में पुण्य के साथ-साथ सफलता और वैभवता की प्राप्ति होती है। चलिए, ज्योतिषाचार्य डॉ. राधाकांत वत्स से उन उपायों के बारे में जानते हैं -
गौ माता को खिलाएं चारा
गौ माता को चारा अवश्य खिलाएं। अगर रोजाना ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो, कम से कम हफ्ते में एक दिन ये उपाय जरूर करें।
गले में बांधे घंटी
गौ माता के गले में घंटी जरूर बांधें। गौ के गले में बजती घंटी उनकी आरती करने की सूचक मानी जाती है।
गाय की करें परिक्रमा
गौ माता की पूजा के साथ-साथ उनकी प्ररिक्रमा भी जरूर करें। इससे आपको सभी तीर्थों का पुण्य प्राप्त होगा।
गुड़ का लगाएं भोग
गौ माता को गर्मियों के दौरान पानी और सर्दी के मौसम में गुड़ का भोग जरूर लगाएं।
पहली रोटी खिलाएं
गौ माता को हमेशा पहली रोटी खिलाएं। इसके साथ ही सभी शुभ कार्यों में गाय का ग्रास अवश्य निकालें।
गौशाला जाएं
हफ्ते में कम से कम एक बार परिवार के साथ गौशाला में जरूर जाएं और अपने सामर्थ्य अनुसार दान करें।
बच्चे भोजन खिलाएं
सप्ताह में एक बार या रोजाना अपने बच्चों के हाथ से गौ माता को भोजन जरूर खिलाएं। इससे नव गृह शांत होंगे।
आप भी गाय से जुड़े इन उपायों को करके अपने जीवन की परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com