हिंदू धर्म में तिलक लगाना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। पूजा के दौरान माथे पर कुमकुम या चंदन से तिलक किया जाता है। वहीं, माथे पर पीले चंदन का तिलक करना भी फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में-
तिलक का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माथे पर तिलक लगाना काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसे लगाने से जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
पीले चंदन का महत्व
माथे पर पीले चंदन का तिलक करने से भगवान विष्णु का कृपा बनी रहती है। यह मन और जीवन में शांति लेकर आता है।
जीवन में आती हैं सुख-शांति
रोजाना माथे पर पीले चंदन से तिलक करने से जीवन में सुख और शांति बनी रहती है। यह काफी अच्छा माना जाता है।
सकारात्मकता आती है
मान्यताओं के अनुसार माथे पर पीले चंदन का तिलक लगाने से जीवन में सकारात्मकता आती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है।
मानसिक शांति प्राप्त होती है
माथे पर चंदन का तिलक करना मानसिक रूप से शांति देता है। यह नकारात्मक शक्तियों को दूर कर मन को शांत रखता है।
गुरु ग्रह मजबूत होता है
माना जाता है कि पीले चंदन का तिलक माथे पर लगाने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। यह जीवन में खुशियां लेकर आता है।
कब लगाएं पीले चंदन का तिलक
माथे पर पीला चंदन लेकर तिलक किया जा सकता है। इसके लिए आप गुरुवार के दिन को चुन सकते हैं। यह शुभ माना जाता है।
मान्यताओं के अनुसार माथे पर पीले चंदन का तिलक करना फायदेमंद माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।