बेडरूम से जुड़े वास्तु टिप्स


Smriti Kiran
03-02-2022, 11:53 IST
gbsfwqac.top

    बेडरूम घर का वो हिस्सा है, जहां दिन भर की थकान के बाद लोग आराम महसूस करते हैं, लेकिन अगर बेडरूम की दिशा ठीक न हो तो मन और तन दोनों ही परेशान रहता है।

    वास्तु के अनुसार बेडरूम से संबंधित कुछ बातों को ध्यान में रखकर घर में पॉजिटिव माहौल बनाया जा सकता है। आइए जानें इससे जुड़े वास्तु टिप्स-

बेडरूम लोकेशन का चुनाव

    वास्तु के अनुसार बेडरूम का लोकेशन दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए और इसी कोने में बेड भी रखना चाहिए। इससे रिश्तों में प्यार और भरोसा बढ़ता है।

लकड़ी का बेड लगाएं

    बेड कभी भी धातु या लोहे का नहीं रखना चाहिए। इससे रिश्तों में तनाव और कलह होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए बेड हमेशा लकड़ी का बना हुआ ही खरीदें।

सिर को दक्षिण की ओर करें

    सोते समय अपना सिर दक्षिण की ओर रखना चाहिए। इस तरह से उत्तर दिशा से आने वाली पॉजिटिव एनर्जी सीधे शरीर में प्रवेश करती है।

बेड के साइड का चुनाव

    वास्तु के अनुसार बेड के लेफ्ट साइड पत्नी को और राइट साइड पति को सोना चाहिए। इससे रिश्तों में प्यार बना रहता है।

एक बिस्तर का करें प्रयोग

    बेड पर एक ही बिस्तर यानी एक ही गद्दा बिछाना चाहिए। इससे वैवाहिक संबंधों में सद्भाव और सकारात्मकता आती है। पति-पत्नी को डबल गद्दे लगाकर कभी नहीं सोना चाहिए।

हिंसात्मक तस्वीर न लगाएं

    बेडरूम में हिंसात्मक तस्वीर ना लगाएं। साथ ही बेड के सिरहाने वाली दीवार पर घड़ी, फोटो फ्रेम आदि न लगाएं। इससे तनाव होने की आशंका हो सकती है।

भड़कीले लाइट न लगाएं

    बेडरूम में कभी भी भड़कीले लाइट का उपयोग न करें। नॉर्मल लाइट से मन शांत बना रहेगा। कहते हैं हल्की गुलाबी रंग की लाइट से कपल्स में प्रेम बना रहता है।

शीशा न लगाएं

    कभी भी बेडरूम में शीशे नहीं लगाने चाहिए क्योंकि इससे झगड़े होते हैं। अगर शीशा लगा ही है तो उसे ढंक कर रखें, खास तौर पर रात के समय।

मनी प्लांट्स लगाएं

    आपसी प्यार और बेडरूम की खूबसूरती के लिए मनी प्लांट्स भी लगाए जाते हैं। ये शुक्र के कारक हैं। इसे लगाने से पति-पत्नी के संबंध मधुर होते हैं।

पूजा से जुड़ी चीजें न रखें

    बेडरूम में पूजा स्थल बनवाना या देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना वास्तु शास्त्र के अनुसार ठीक नहीं होता है। आप चाहें तो राधा-कृष्ण या प्रेमी पक्षियों की तस्वीर लगा सकती हैं।

दीवारों का कलर

    बेडरूम के लिए हमेशा हल्के रंग का उपयोग करें जैसे- हल्का नीला, मखमली हरा या गुलाबी। इसके अलावा, कमरे में कोई दाग-धब्बे नहीं होने चाहिए, ताकि सुखदायक माहौल बना रहे।

सलाह लें

    बेडरूम को किस तरह से रखना चाहिए, इस आर्टिकल से आपको थोड़ा आइडिया जरूर मिला गया होगा। अधिक जानकारी के लिए आप वास्तु एक्सपर्ट की सलाह लें।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक व शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com