शाम के समय न करें ये 4 काम, आती है दरिद्रता


Preeti Sharma
25-03-2024, 08:00 IST
gbsfwqac.top

    वास्तु के अनुसार शाम के समय कुछ कार्यों को करने से मना किया जाता है। माना जाता है कि इन कामों को इस समय करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिस वजह से घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। आइए, जानते हैं इन कामों के बारे में-

झाड़ू लगाना

    माना जाता है कि शाम के समय घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन नहीं रुकता है।

क्यों नहीं लगाना चाहिए झाड़ू

    मान्यताओं के अनुसार शाम के समय मां लक्ष्मी आराम करती हैं। वहीं, इस वजह से झाड़ू लगाने के लिए मना किया जाता है।

नाखून काटना

    शाम के समय नाखून काटना काफी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है।

सोना नहीं चाहिए

    कुछ लोगों को शाम के समय सोने की आदत होती है। ऐसा करना वास्तु के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता है।

तुलसी का पेड़ तोड़ना

    शाम के समय तुलसी या इसके पत्तों को तोड़ना भी बुरा माना जाता है। शाम के समय तुलसी के पौधे के पास नहीं जाना चाहिए।

पैसे उधार न लें

    वास्तु के अनुसार शाम के समय किसी से पैसे उधार लेने से घर में दरिद्रता आती है। इसलिए इस समय किसी को पैसे देने से बचना चाहिए।

नहीं होता है शुभ

    मान्यताओं के अनुसार शाम के समय इन कामों को करने से मना किया जाता है। इससे भगवान नाराज हो सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।

    शाम के समय आप भी इन कामों को करने से बचें। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।