ब्रा का सही साइज इन टिप्‍स से जानें


Bhagya Shri Singh
05-11-2021, 11:14 IST
gbsfwqac.top

    ब्रेस्ट साइज में उम्र के हिसाब से बदलाव आते हैं, जिसकी वजह से ब्रा साइज भी बदलना होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ब्रा के सही साइज का नाप कैसे लिया जाता है?

नाप का तरीका

    ब्रांड के हिसाब से ब्रा की फिटिंग अलग होती है इसलिए आप यूं ही एक साइज बताकर अपने लिए सही ब्रा नहीं खरीद सकती। जानें ब्रा की सही नाप लेने का तरीका।

बस्टलाइन नापें

    इंची टेप से सबसे पहले अंडर बस्टलाइन यानि ब्रेस्ट को सबसे नीचे से नापें। लड़कियों का ब्रेस्ट साइज उनके अंडर बस्टलाइन से 5 इंच बड़ा होता है।

ये है गणित

    अगर आपकी अंडर बस्टलाइन 29 है तो आप इसमें 5 जोड़ लें तो आपकी ब्रा का साइज 34 होना चाहिए।

कप की नाप लें

    ब्रा का कप साइज जानने के लिए ब्रेस्ट की अंडर बस्टलाइन और ओवर बस्टलाइन को नापें और फिर इसे घटा दें। जो शेष बचा वो कप साइज है।

ऐसे समझें

    अगर अंडर बस्टलाइन 29 नापा है और ओवर बस्टलाइन 34 नापा है, तो आपकी ब्रा का कप साइज 5 इंच होगा।

स्मार्ट टिप्स

    ब्रा की सही नाप के लिए मॉल में जाएं और किसी स्टोर में अपने हिसाब की ब्रा मांगें और स्टोर रूम में इसे ट्राई कर लें।

ना करें ये गलतियां

    हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को जीरो सपोर्ट ब्रा पहननी चाहिए। इससे गर्दन और पीठ की मसल्स पर कम जोर पड़ता है।

स्टिकी ब्रा से बचें

    डेली स्टिकी ब्रा ना पहनें। स्टिकी ब्रा में लगा केमिकल ब्रेस्ट को नुकसान पहुंचा सकता है और स्किन सांस भी नहीं ले पाती है।

प्लास्टिक ब्रा ना पहनें

    प्लास्टिक ब्रा में स्किन सांस नहीं ले पाती है जिस कारण स्किन में खुजली व रैशेज ही समस्या हो सकती है।

टाइट हुक में ब्रा ना पहनें

    ब्रा के हुक को हमेशा सबसे आखिरी वाले बैंड में ही लगाएं। जब ब्रा एक लिमिट तक स्ट्रेच हो जाए तब अगले बैंड पर शुरू करना चाहिए।

छोटे साइज की ब्रा ना पहनें

    ब्रा का चुनाव हमेशा रिब केज और कप साइज दोनों का ध्यान रखते हुए ही करना चाहिए। छोटे साइज की ब्रा से मासपेशियों में दर्द हो सकता है।

आउटफिट के हिसाब से ब्रा

    ब्रा हमेशा आउटफिट के हिसाब से ही पहनें तभी आप ग्रेसफुल तरीके से ड्रेसअप कर पाएंगी।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें